Arijit Singh Retires: जब अरिजीत के गानों पर झूम उठे थे धोनी-कोहली

883a1b361b452a9210337e7b5d612cc117695725405161312 original

Arijit Singh Retires : देशभर में संगीत प्रेमियों के लिए 27 जनवरी की शाम किसी बड़े झटके से कम नहीं रही, जब मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया। पिछले करीब डेढ़ दशक से अपनी भावनात्मक और दिल छू लेने वाली आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत के इस फैसले ने फैंस को मायूस कर दिया है।

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी साझा की कि वह अब फिल्मों के लिए गाने नहीं गाएंगे। हालांकि उन्होंने संगीत से पूरी तरह दूरी बनाने की बात नहीं कही, लेकिन प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का फैसला उनके चाहने वालों के लिए चौंकाने वाला रहा। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अरिजीत से जुड़े पुराने वीडियो, तस्वीरें और यादगार पल तेजी से वायरल होने लगे।

इन्हीं वायरल वीडियोज में एक वीडियो फिर से चर्चा में आ गया, जिसमें अरिजीत सिंह के गाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी झूमते नजर आए थे। यह वीडियो कुछ साल पहले आईपीएल के एक सीजन की ओपनिंग सेरेमनी का है, जहां अरिजीत सिंह लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे थे। जब उन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का गाना गाया, तो स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों के साथ-साथ डगआउट में बैठे एमएस धोनी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए थे।

बजट 2026 में मिडिल क्लास को मिल सकती है बड़ी टैक्स राहत?

इसी कार्यक्रम में अरिजीत ने मंच से उतरकर एमएस धोनी के पैर छुए थे, जो फैंस के बीच सम्मान और विनम्रता की मिसाल बन गया था। यह वीडियो एक बार फिर सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

सिर्फ धोनी ही नहीं, बल्कि विराट कोहली भी अरिजीत सिंह के बड़े प्रशंसकों में शामिल हैं। विराट का करीब 10 साल पुराना सोशल मीडिया पोस्ट दोबारा वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने खुद को अरिजीत का सबसे बड़ा फैन बताया था। इसके अलावा, कोहली का एक पुराना फेसबुक पोस्ट भी चर्चा में है, जिसमें वह अरिजीत के साथ फोटो शेयर करते नजर आए थे और उसे अपना ‘फैनबॉय मोमेंट’ बताया था।

अरिजीत सिंह के संन्यास की खबर ने यह साबित कर दिया कि उनकी आवाज सिर्फ आम लोगों तक सीमित नहीं थी, बल्कि देश के सबसे बड़े क्रिकेट सितारे भी उनकी गायकी के दीवाने थे। अब फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि भविष्य में किसी नए रूप में अरिजीत एक बार फिर संगीत की दुनिया में लौटेंगे।

Spread the love

FIFA World Cup 2026
Sports

FIFA World Cup 2026: मेसी ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार आठ मैचों में गोल कर रचा इतिहास

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। राउंड ऑफ-32 में केप वर्डे पर 3-2 की रोमांचक जीत के दौरान मेसी ने एक और गोल दागकर न सिर्फ अपनी टीम को प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया, बल्कि विश्व कप इतिहास में […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG 2026
Sports

IND vs ENG 2nd T20I : बिना पैसे खर्च किए देखें दूसरा T20, जानें पूरी लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG 2026 : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। भारतीय फैंस की निगाहें एक बार फिर […]

Spread the love
Read More
IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi
Sports

वैभव सूर्यवंशी डेब्यू काउंटडाउन, संजू-तिलक पर दबाव, किसकी कुर्सी जाएगी?

मैनचेस्टर में भारत-इंग्लैंड दूसरा टी20, लेकिन चर्चा टीम चयन की ज्यादा IND vs ENG T20 Vaibhav Suryavanshi : भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर के ऐतिहासिक ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में बढ़त के साथ-साथ इस मैच ने टीम इंडिया के भीतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा को भी और तेज […]

Spread the love
Read More