मनाली में बर्फ पर अंडरगारमेंट में रील बनाती महिला इन्फ्लुएंसर का वीडियो वायरल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह भड़के

Untitled 11 copy 20

मनाली । हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली से जुड़ा एक विवादित वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला इन्फ्लुएंसर बर्फ से ढके इलाके में पहले साड़ी उतारती नजर आती है और फिर बेहद छोटे कपड़ों में रील बनाते हुए घूमती दिखाई देती है। इस वीडियो ने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है और अब यह मामला राजनीतिक प्रतिक्रिया तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो महिला ने 6 दिसंबर 2025 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया था, लेकिन बीते 5 से 6 दिनों में यह तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो मनाली लोकेशन टैग के साथ अपलोड किया गया था, जिससे लोग इसे हिमाचल की धरती पर शूट किया गया मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मचा बवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया है। एक तरफ लोग इसे देवभूमि हिमाचल की संस्कृति और मर्यादा के खिलाफ बता रहे हैं। उनका कहना है कि धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों पर इस तरह की अश्लीलता पर्यटन की गरिमा को नुकसान पहुंचाती है। वहीं दूसरी ओर कुछ यूज़र्स महिला के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं और इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता का मामला बता रहे हैं। उनका कहना है कि कपड़े पहनना या वीडियो बनाना किसी का निजी अधिकार है। हालांकि आलोचकों का तर्क है कि सार्वजनिक पर्यटन स्थलों पर इस तरह की हरकतें सामाजिक जिम्मेदारी के खिलाफ हैं।

मंत्री विक्रमादित्य सिंह का सख्त रुख

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “रील और व्यूज़ के नाम पर अश्लीलता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सभ्य आचरण सभी के लिए जरूरी है और देवभूमि हिमाचल की संस्कृति के खिलाफ किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंत्री के बयान के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग और तेज हो गई है।

कौन है महिला इन्फ्लुएंसर?

जानकारी के मुताबिक महिला का इंस्टाग्राम अकाउंट “Megharani-2556” नाम से है, जिस पर करीब 45.5 हजार फॉलोअर्स मौजूद हैं। उन्होंने मनाली लोकेशन टैग के साथ दो वीडियो पोस्ट किए हैं, विवाद का मुख्य कारण बना छोटा वीडियो अब तक 80 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और लगातार शेयर किया जा रहा है। फिलहाल महिला की असली पहचान सार्वजनिक नहीं हुई है।

ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा

प्रशासन की चुप्पी : अब तक हिमाचल प्रशासन या स्थानीय पुलिस की ओर से किसी आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है। मामला फिलहाल सोशल मीडिया की बहस तक ही सीमित है, लेकिन राजनीतिक प्रतिक्रिया आने के बाद माना जा रहा है कि प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटन स्थलों पर इस तरह की गतिविधियों से हिमाचल की शांत और सांस्कृतिक छवि को नुकसान पहुंचता है।

सुहागरात से पहले ही गूंज उठीं किलकारियां: शादी के कुछ घंटों बाद दुल्हन बनी मां, रामपुर की घटना ने सबको किया हैरान

पर्यटन बनाम सोशल मीडिया ट्रेंड

यह पहला मामला नहीं है जब किसी खूबसूरत पर्यटन स्थल को सोशल मीडिया रील्स के लिए विवादों में घसीटा गया हो। देशभर में कई जगहों पर धार्मिक स्थलों, पहाड़ों और ऐतिहासिक धरोहरों पर इस तरह के वीडियो पहले भी विवाद पैदा कर चुके हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वायरल होने की होड़ में कुछ लोग सीमाएं लांघ रहे हैं, जिससे संस्कृति और सामाजिक मूल्यों पर असर पड़ रहा है।

Spread the love

Narendra Modi Donald Trump meeting
homeslider International

वैश्विक मंच पर भारत की बढ़त: G-7 में मोदी-ट्रंप की मुलाकात चर्चा में

Narendra Modi Donald Trump meeting : फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित G-7 शिखर सम्मेलन इस बार कई मायनों में वैश्विक राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। इस सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप  के बीच हुई मुलाकात ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ध्यान […]

Spread the love
Read More
gippy grewal struggle canada
Entertainment

कनाडा में $13 की नौकरी से शुरू हुआ सफर, आज सुपरस्टार हैं गिप्पी ग्रेवाल

gippy grewal struggle canada :पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गिप्पी ग्रेवाल आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उनकी फिल्मों और गानों ने उन्हें करोड़ों दिलों की धड़कन बना दिया है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस सफलता के पीछे एक बेहद कठिन और संघर्षपूर्ण कहानी छिपी हुई है। गिप्पी ग्रेवाल […]

Spread the love
Read More
Trump's statement on Israel and Syria
homeslider International

मिडिल ईस्ट पर ट्रंप का बयान: सीरिया को बताया इजरायल से बेहतर, नेतन्याहू पर तंज

Trump’s statement on Israel and Syria : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पश्चिम एशिया की राजनीति पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिज्बुल्लाह जैसे संगठन से निपटने में इजरायल की तुलना में सीरिया […]

Spread the love
Read More