गणतंत्र दिवस पर थाना में पत्नी संग नाचने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू

Untitled 5 copy 32

 

रांची/पलामू। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना परिसर का एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी पत्नी के साथ पूरे पुलिस यूनिफॉर्म में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। क्रीम साड़ी में, हेयर कलर करवाए, गोल्डन नकबेसर में पत्नी को संग पाकर, नृत्य करने से पहले इंस्पेक्टर ये याद नहीं रख सके कि ये स्थान उनका घर या क्लब नहीं, थाना परिसर है और दिन गरिमामय राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो थाना परिसर के भीतर का है, जहां इंस्पेक्टर सोनू चौधरी अपनी पत्नी के साथ म्यूजिक पर मूड में थिरक रहे हैं। वीडियो के एक हिस्से में वह अपनी पत्नी को पुलिस की टोपी पहनाते हुए भी दिखाई देते हैं। गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय और गरिमामय अवसर पर सरकारी परिसर में इस तरह की गतिविधि सामने आने के बाद पुलिस की मर्यादा, अनुशासन और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। हुसैनाबाद के एसडीपीओ मोहम्मद याकूब (आईपीएस) के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान यह परखा जाएगा कि क्या वर्दी पहनकर और थाना परिसर के भीतर इस तरह का कृत्य नियमों का उल्लंघन है या नहीं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पलामू की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कहा है कि मामला गंभीर है और जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

2 thoughts on “गणतंत्र दिवस पर थाना में पत्नी संग नाचने वाले इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच शुरू”

Comments are closed.

homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

फतेहपुर: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो मंजिला मकान हवा में उड़ा

हादसे में चार लोगों की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल आसपास के मकानों की दीवारें हिली, आई दरकन पुलिस फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर बचाव कार्य में जुटी ए अहमद सौदागर Lucknow : यूपी के फतेहपुर जिले में सोमवार को उस समय अचानक हड़कंप […]

Spread the love
Read More