UGC नियमों के विरोध की आंच भाजपा तक पहुंची, पीलीभीत में बूथ अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा

ugc 453258e822979c198dca06a84488405f 1

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश में यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) के नए नियमों को लेकर उठ रहा विरोध अब प्रशासनिक महकमे के बाद राजनीतिक संगठनों तक पहुंचता नजर आ रहा है। बरेली में पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद अब पीलीभीत जिले से भी इस्तीफे का मामला सामने आया है। यहां भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष ने यूजीसी और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

मामला पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के चपरौवा कुइयां गांव का है, जहां भाजपा बूथ अध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी ने मंडल अध्यक्ष को पत्र भेजकर पद छोड़ने का ऐलान किया। मंगलवार को उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई।

इस्तीफे में कृष्ण कुमार तिवारी ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि वह पार्टी द्वारा यूजीसी के नए नियमों और एससी-एसटी एक्ट जैसे कानूनों के समर्थन से सहमत नहीं हैं। उनके अनुसार, ये कानून समाज में समानता के बजाय विभाजन को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णयों से जुड़ा रहना उनके वैचारिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों के खिलाफ है।

ऐसा अनोखा बच्चा कि देखकर फूल गए मां बाप के हाथ पांव, इतने सिर और इतने हाथ पैर के साथ जन्मा बच्चा

 

उन्होंने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि वह लंबे समय से समाज के सभी वर्गों के बीच समरसता की सोच के साथ जुड़े रहे हैं, लेकिन मौजूदा नीतियां उस दिशा में जाती नहीं दिख रहीं। ऐसे में आत्मसम्मान और विचारधारा के साथ समझौता करना उनके लिए संभव नहीं है।

इससे पहले गणतंत्र दिवस के अवसर पर बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट रहे पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने भी अपने पद से इस्तीफा देकर यूजीसी के नए नियमों पर सवाल खड़े किए थे। उनके इस्तीफे के बाद यह मुद्दा राज्यव्यापी बहस का विषय बन गया है।

हालांकि, बिलसंडा मंडल अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें अभी तक लिखित रूप में इस्तीफा प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्होंने यह पत्र केवल सोशल मीडिया पर देखा है और पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है।

यूजीसी नियमों को लेकर बढ़ते असंतोष और अब राजनीतिक स्तर पर सामने आ रहे विरोध से यह साफ है कि आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

Spread the love

OnePlus
Business homeslider Science & Tech

OnePlus ला रहा है अल्ट्रा-स्मूद 185Hz डिस्प्ले वाले नए फोन

OnePlus अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी आने वाले समय में ऐसे फोन लॉन्च करने वाली है, जिनमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाला अल्ट्रा-स्मूद डिस्प्ले मिलेगा। दावा किया जा रहा है कि यह स्क्रीन स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को “मक्खन जैसे स्मूद” बना देगी। OnePlus 16 और […]

Spread the love
Read More
Tomato Cucumber
homeslider Life Style Lifestyle

Tomato-Cucumber : फल या सब्जी? साइंस क्या कहता है, जानिए सही जवाब

Tomato-Cucumber टमाटर और खीरा ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें हम रोज़ाना सलाद, सब्जी और कई डिशेज़ में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये असल में फल हैं या सब्जी? आमतौर पर इन्हें सब्जी माना जाता है, लेकिन विज्ञान की नजर में इनकी पहचान कुछ और ही है। टमाटर को लेकर […]

Spread the love
Read More
Ketan Agarwal Murder Case
Crime News homeslider

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया और चेतन से पूछताछ में खुले नए राज

Ketan Agarwal Murder Case पुणे के 26 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या मामले में जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले ले जाकर पूरे घटनाक्रम का क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया, ताकि यह स्पष्ट किया जा […]

Spread the love
Read More