सिंदुरिया में समाधान दिवस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्या

Untitled 14 copy 17

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शासन द्वारा प्रदेश में शनिवार को समाधान दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। 24 जनवरी 2026 दिन शनिवार को सिंदुरिया थाने पर समाधान दिवस में डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीणा ने जनता की फरियाद सुनी और त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। समाधान दिवस में कुल पांच मामले आये जिनमे तीन मामले राजस्व से संबंधित थे जिसे मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया जबकि एक मामला लेखपाल की अनुपस्थिति के कारण पेन्डिंग है। फरियादियों में दो मामले भेड़िया, एक जगरनाथपुर जौरहर, एक मामला मुजहना बुजुर्ग तथा एक मामला बड़हरामीर का था जिसे मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया।

इस सम्बन्ध में सिंदुरिया थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि थाना समाधान दिवस में कुल पांच मामले आए जिनमें चार राजस्व विभाग के थे जिन्हें मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, एक मामला लेखपाल की अनुपस्थिति कारण पेंडिंग हो गया है। जनसुनवाई के बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाने का निरीक्षक कर आगंतुक रजिस्टर, अपराध रजिस्टर , मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्थ डेस्क, सीसीटीएनएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों के रख रखाव की भी जांच की तथा अभिलेखों की शुद्धता पारदर्शिता तथा जनता के समस्या का निस्तारण हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More