ANTF टीम को मिली सफलता: पन्द्रह लाख की अवैध चरस बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 26 copy 5
  • एक किलो 445 ग्राम अवैध चरस, मोटरसाइकिल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 375 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे, अभियान के तहत वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास से ANTF यूनिट वाराणसी व ANTF  यूनिट गाजीपुर की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से करीब 15 लाख रुपए की चरस, एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व 375 रुपए की नकदी बरामद हुई है। एएनटीएफ टीमें गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों को तलाश में जुट गई है।

ANTF  के अनुसार सूचना मिली थी कि वाराणसी जिले के राजा तालाब थाना क्षेत्र स्थित सब्जी मंडी के पास एक शख्स मौजूद है जो अवैध चरस की डिलीवरी करने जा रहा है। इस सूचना पर ANTF यूनिट वाराणसी व एएनटीएफ यूनिट गाजीपुर की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर तस्कर को दबोच लिया। हत्थे चढ़े तस्कर की पहचान गाजीपुर जिले के जमनिया थाना क्षेत्र स्थित सुभान टोला कस्बा निवासी सुहैल अहमद खां पुत्र एहतेशाम अहमद खां के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से बरामद हुई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए तस्कर सुहैल अहमद ने बताया कि वह देवरिया जिले से एक बड़े तस्कर से चरस खरीदकर अपनी महंगी शौक पूरा करने के आसपास के जिलों में मादक पदार्थ की सप्लाई करता है। एएनटीएफ टीम मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More
Himachal Pradesh
Crime News Himachal

छह साल के बेटे को रावी नदी में फेंका, पुलिस के सामने कबूला अपराध

चंबा में पिता का खौफनाक कदम Father throws son into river: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता पर अपने छह वर्षीय बेटे को रावी नदी में धकेलने का आरोप है। घटना के बाद आरोपी खुद पुलिस चौकी पहुंचा और कथित तौर पर पुलिस को […]

Spread the love
Read More