CM युवा उद्यमी योजना का प्रदेशभर में सबसे अधिक लाभ देने में जनपद अग्रणी

Untitled 19 copy 9 scaled
  • यूपी दिवस पर DM डॉ. दिनेश चंद्र को सीएम करेंगे सम्मानित

अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। यूपी दिवस के अवसर पर सीएम पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर जिलाधिकारी को करेंगे सम्मानित जौनपुर में सबसे अधिक 3,315 युवाओं को दिया गया सीएम युवा योजना का लाभ प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनाने की दिशा में शासन द्वारा लगातार आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। इसी के तहत प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं की पहली पसंद बन गयी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक प्रदेश भर में करीब साढ़े तीन लाख आवेदन आ चुके हैं, जबकि शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक लाख 50 हजार लोन वितरित का लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को अपनी आकर्षित कर रही है और वह इससे जुड़कर अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। वहीं योजना का लाभ शत प्रतिशत देने में पिछले कई माह से पूरे उत्तर प्रदेश में जौनपुर प्रथम स्थान पर है, दूसरे स्थान पर आजमगढ़ तथा तीसरे स्थान पर हरदोई रहा। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर CM युवा योजना का सबसे अधिक लाभ देने वाले जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को मुख्यमंत्रीजी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

करीब साढ़े तीन लाख युवाओं ने किया आवेदन

UP की योगी सरकार न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है, बल्कि उन्हे एक मजबूत उद्यमी बनने के लिए सक्षम बना रही है। इसी का असर है कि प्रदेश के युवा न केवल अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे रहे हैं बल्कि समाज में एक सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना प्रदेश के युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इस योजना के तहत वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक लाख 50 हजार लक्ष्य के सापेक्ष अब तक पूरे प्रदेश से 3,34,337 युवा लोन के लिए आवेदन कर चुके हैं, जबकि 2,81,277 आवेदनों को बैंक को फॉरवर्ड कर दिया गया है। इनमें से 1,06,772 आवेदनों को बैंक ने लोन देने की स्वीकृति दे दी है, जबकि 1,03,353 युवाओं को स्वरोजगार के लिए लोन वितरित किया जा चुका है।

शत प्रतिशत 3,315 युवाओं को किया लोन वितरित

CM युवा उद्यमी विकास अभियान योजना का शत प्रतिशत लाभ देने में पूरे प्रदेश में जौनपुर ने आवेदकों को लोन वितरित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जौनपुर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में मा0 मुख्यमंत्रीजी की मंशा के अनुरूप जिले में विशेष अभियान चलाकर युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंकों से संपर्क कर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में जिले को अभियान के तहत 2,500 युवाओं को लोन उपलब्ध कराने का लक्ष्य दिया गया है। इसके सापेक्ष अब तक 8,240 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके सापेक्ष 7,033 आवेदनों को बैंक को भेज दिया गया है। इनमें से 3,315 आवेदकों को लोन वितरित किया जा चुका है। ऐसे में लक्ष्य के सापेक्ष इसका रेश्यो 132.60 प्रतिशत है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि पूरे प्रदेश में जौनपुर ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लक्ष्य से अधिक युवाओं को योजना का लाभ दिया है। इसी के साथ पूरे प्रदेश में शत प्रतिशत युवाओं को लोन वितरित करने में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, मुख्यमंत्री यूपी दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

Spread the love

Hindu Dharam
homeslider Religion

Hindu Dharam: आज की लड़कियां क्यों ढूंढती हैं भगवान शिव जैसे लाइफ पार्टनर?

Hindu Dharam : आज के समय में रिश्तों की परिभाषा तेजी से बदल रही है। खासकर Gen Z यानी नई पीढ़ी की लड़कियां अब पारंपरिक सोच से आगे बढ़कर ऐसे लाइफ पार्टनर की तलाश कर रही हैं जो उन्हें सिर्फ आकर्षित ही न करे, बल्कि समझे, सम्मान दे और भावनात्मक रूप से मजबूत भी हो। […]

Spread the love
Read More
महाराजगंज समारोह
Uttar Pradesh

नगर पालिका नौतनवां के समुचित विकास के लिए विधायक ऋषि त्रिपाठी सक्रिय

मोदी सरकार के 12 वर्ष और चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के तीन वर्ष के कार्यकाल पर हुआ समारोह उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा नगर पालिका परिषद नौतनवां के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के तीन वर्ष के सफल कार्यकाल के अवसर पर बुधवार […]

Spread the love
Read More
BRICS Leaders in Delhi
Uttar Pradesh

BRICS के बहाने दिल्ली में महाशक्तियों का जमावड़ा, क्या पश्चिमी देशों के लिए बजने वाली है खतरे की घंटी?

BRICS Leaders in Delhi :  नई दिल्ली में 22 और 23 जून को होने वाली BRICS राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बैठक इस वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक आयोजनों में से एक बनने जा रही है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में चीन, रूस, ईरान समेत BRICS सदस्य देशों के शीर्ष सुरक्षा और रणनीतिक प्रतिनिधि […]

Spread the love
Read More