गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त: यूपी में हाईअलर्ट

Untitled 17 copy 10
  • प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बीते कुछ समय से देश-प्रदेश में बढ़ी आतंकी गतिविधियों को देखते हुए आगामी 26 जनवरी 2026 यानी 77वें गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रदेश भर में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हाईअलर्ट पर है। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, मैट्रो स्टेशनों के अलावा सभी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जांच एवं अन्य सुरक्षा के उपाय कड़े कर दिए हैं।

राजधानी लखनऊ में भी अलर्ट

दस नवंबर 2026 को देश की राजधानी दिल्ली के लाल किला मैट्रो स्टेशन के सामने हुए विस्फोट के बाद गणतंत्र दिवस को लेकर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियां व पुलिस मुस्तैद हो गई है। गणतंत्र दिवस को दो दिन बाकी है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार से ही हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, मैट्रो स्टेशन, रेस्टोरेंट और माल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की मदद से सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हजरतगंज, चारबाग, गोमतीनगर, चिनहट, आलमबाग, दुबग्गा, अलीगंज, मड़ियांव, महानगर, गाजीपुर, चौक, वजीरगंज, सआदतगंज जैसे इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि हजरतगंज स्थित विधानभवन और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

ये भी पढ़े

भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

हाईअलर्ट होते ही पुलिस के आलाधिकारी मय फोर्स के साथ अलग-अलग स्थानों पर पैदल गस्त कर चेकिंग अभियान चलाया। उधर चारबाग रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ दोनों डॉग स्क्वायड के साथ स्टेशन पर मुस्तैदी देखी गई। इसके अलावा इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह और इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा सहित अन्य थानों के स्टेशन अफसर भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ गहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। वहीं लोगों ने भी पुलिस के इस चेकिंग अभियान में हाथ देकर अलर्ट को ध्यान में रखते हुए अपने सामान की चेकिंग कराई।

Spread the love

homeslider Religion

कभी स्वर्ण मुद्राओं से बना था गढ़िया का शिवालय, 966 साल बाद खंडहर

Garhiya Shiva Temple : बस्तर के इतिहास में छिंदक नागवंश का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसी कालखंड की ऐतिहासिक धरोहरों में लोहंडीगुड़ा-कोड़ेनार मार्ग पर ग्राम गढ़िया में स्थित प्राचीन शिव मंदिर भी शामिल है। करीब 966 वर्ष पुराने इस शिवालय का निर्माण छिंदक नागवंशीय नरेश जगदेक भूषण धारावर्ष ने क्षेत्र के संपन्न किसानों से दान […]

Spread the love
Read More
Ayodhya
Uttar Pradesh

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT की रिपोर्ट, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम आरोपियों में नहीं

Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े चढ़ावा चोरी के मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, SIT ने मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा को आरोपियों की सूची में शामिल नहीं किया […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

मृतकों के परिजनों को विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिए चार-चार लाख के चेक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj : महराजगंज जनपद के परसामलिक थाना क्षेत्र के माता बनैलिया रोहिन बैराज के गेट संख्या-03 पर रविवार को नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो युवाओं की दर्दनाक मौत ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। मां-बाप का रो-रोकर […]

Spread the love
Read More