कांसगंज अधीक्षक कानपुर मऊ सीतापुर जेल जाने की तैयारी

आईजी
  • अधीक्षकों के सेवानिवृत होने से पहले होने लगी सेटिंग गेटिंग
  • 31 जनवरी को चार जेल अधीक्षक हो रहे सेवानिवृत

लखनऊ। बाजार लगी नहीं लुटेरे हाजिर हो गए… यह कहावत कारागार विभाग के अधिकारियों पर एक दम फिट बैठती है। अधीक्षक अभी सेवानिवृत हुए नहीं की जेल अधीक्षकों ने तैनाती के लिए गोट बिछाना शुरू कर दिया है। प्रयासरत अधीक्षकों का मंसूबा पूरा हो पाएगा या नहीं यह तो आने वाला समय बताएगा। फिलहाल तैनाती को लेकर सेटिंग गेटिंग का खेल जोरशोर से जारी है। कांसगंज जेल अधीक्षक कानपुर नगर तो मऊ जेल अधीक्षक सीतापुर जेल जाने की तैयारी में है। इन दोनों जेलों को कमाऊ जेल माना जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 31 जनवरी को कानपुर नगर जेल अधीक्षक बीडी पांडे, सीतापुर जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह, देवरिया जेल अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला और अम्बेडकरनगर जेल अधीक्षक शशिकांत मिश्रा सेवानिवृत हो रहे है। इन अधीक्षकों के सेवानिवृत होने से पहले ही कुछ जेल अधीक्षकों ने खाली हो रहे पदों पर तैनाती के लिए सेटिंग गेटिंग का खेल शुरू कर दिया है। कमाऊ जेलों पर तैनाती के लिए अधीक्षक कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाह रहे हैं।

ये भी पढ़े

गौ सेवा राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा: SP उपाध्याय

सूत्रों का कहना है कि मुजफ्फरनगर में बतौर जेलर तैनात रहे राजेश कुमार सिंह ने अधीक्षक पद पर प्रोन्नत होने के बाद बुलंदशहर जेल जाने की फ़िराक़ में लगे हुए थे लेकिन एक प्रभावी अधीक्षक ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया था। सत्तारूढ़ पार्टी के कद्दावर मंत्री और नेता का संरक्षण प्राप्त इस अधीक्षक को स्थानांतरण सत्र के बाद कांसगंज जेल पर तैनात किया गया। करीब आठ माह पूर्व कासगंज जेल पर तैनात हुए अधीक्षक इन दिनों कानपुर नगर जेल पर तैनात होने की जुगत लगाने में जुटे हुए है। पिछली बार हुई चूक के कारण वह इस बार कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहते है। इसी प्रकार आगरा जेल से महिला सहायक अधीक्षक की विशेष ड्यूटी मऊ जेल पर लगाया गया है। इस अधीक्षक को सीतापुर जेल भेजे जाने की तैयारी है। उधर इस संबंध में जब प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग से बात करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा।

Spread the love

homeslider Politics Uttar Pradesh

अखिलेश यादव के बड़े ऐलान, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों और किसानों से जुड़े कई बड़े ऐलान किए हैं। लखनऊ में पार्टी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर राज्य […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

छतरपुर में मासूम से दुष्कर्म का आरोप, टॉफी का लालच देकर बच्ची को बुलाया था पास

 Chhatarpur : मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि आंगनवाड़ी से घर लौट रही बच्ची को 70 वर्षीय व्यक्ति ने टॉफी देने का लालच देकर अपने पास बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने के बाद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Politics Uttar Pradesh

यूपी में 150 सीटों पर कांग्रेस का दावा, INDIA गठबंधन में 50-50 फॉर्मूले की मांग

Lucknow: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी बीच कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के साथ संभावित सीट बंटवारे को लेकर अपना रुख स्पष्ट किया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा है कि गठबंधन के तहत पार्टी 150 […]

Spread the love
Read More