गौ सेवा राष्ट्र की सबसे बड़ी सेवा: SP उपाध्याय

Untitled 2 copy 30
  • इंदारा गांव के निकट गौशाला का हुआ भव्य उद्घाटन

लखनऊ। गौसेवा सबसे बड़ी राष्ट्रसेवा है। गौ संरक्षण बहुत जरूरी है। गौशालाओं में गाय को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त संसाधन होना बेहद जरूरी है। यह बात शुक्रवार को बख्शी का तालाब स्थित इंदारा गांव के निकट निराश्रित एवं असहाय गोवंश की सेवा के लिए खोले गई गौशाला के उद्घाटन समारोह में समाजसेवी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश उपाध्याय ने कही।

उन्होंने गोवंश के रखरखाव और सहयोग पर बात की। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण केंद्रों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। निराश्रित गोवंश के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। जिससे गोशालाओं में गाय भूखी न रहे, चारा, भूसा, प्रकाश एवं दवाईयों की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उपाध्याय ने कहा कि गो आश्रय स्थलों को स्वावलम्बी बनाने के लिए बहुआयामी प्रयोग किये जा रहे है। गोसंरक्षण केन्द्रों के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा गया और गोवंश संरक्षण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता नीटू बाजपेई, समाजसेवी जयकेश त्रिपाठी, अशोक चौहान, पार्षद कमलेश सिंह, उपाध्यक्ष लखनऊ बार सौरभ शुक्ला, अधिवक्ता कृष्ण प्रताप शुक्ला, अधिवक्ता विनय दुबे, रामेंद्र सिंह, आदर्श मिश्र, दिव्यांशी, तनिष्का, नरेंद्र शुक्ला, गौरव शुक्ला, रंजना सिंह, प्रभाष शर्मा समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता और समाजसेवी उपस्थित थे।

Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Read More