शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ दुर्व्यवहार की कांग्रेस ने की निंदा

Untitled 13 copy 13

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जैसे पूज्य संत के साथ दुर्व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं और सनातनी मूल्यों पर सीधा प्रहार है। संत समाज हमेशा से देश को दिशा देने का कार्य करता आया है और उनके प्रति सम्मान रखना प्रत्येक सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 24 और 25 जनवरी को प्रदेशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मन्दिर प्रांगणों में दो घंटे का मौन उपवास रखेगी।

कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि दुख की बात है कि आज उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो राज्य एवं देश की छवि को कलंकित कर रही हैं। यह भाजपा सरकारों की प्रशासनिक असंवेदनशीलता और अहंकार का परिणाम है कि देश में सनातन धर्म के सर्वोच्च पद पर बैठे पूज्य संतों को भी अपमानित होना पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी सभी धर्मों, संत समाज के सम्मान और सनातन धर्म की गरिमा की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए दुर्व्यवहार की इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्रवान पर 24 एवं 25 जनवरी 2026 को प्रदेशभर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के मन्दिर प्रांगणों में 2 घंटे का मौन उपवास कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के कांग्रेसजन सभी विधानसभा क्षेत्रों में 24 एवं 25 जनवरी 2026 को मन्दिर प्रांगणों में दो घंटे का मौन उपवास रखते हुए जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ हुए दुर्व्यवहार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करेंगे।

Spread the love

TET
Education homeslider Maharastra

महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक से हड़कंप परीक्षा रद्द, जांच शुरू…कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

TET महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET 2025) परीक्षा से पहले ही पेपर लीक होने के आरोपों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन (MSCE), पुणे ने रविवार, 28 जून को होने वाली परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। ये भी पढ़े UP में तन-मन भिगोने जल्द […]

Spread the love
Read More
Monsoon
Analysis homeslider National Weather

UP में तन-मन भिगोने जल्द आ रहा है मानसून

Monsoon उत्तर प्रदेश में गर्मी से परेशान लोगों के लिये जल्द अच्छी खबर आने वाली है। यूपी में मानसून 27 से 30 जून तक पूर्वी-पश्चिमी क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है, जो 5 जुलाई तक पूरे राज्य में पूरी तरह छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, जून के तीसरे सप्ताह से मानसूनी गतिविधियां तेजी […]

Spread the love
Read More
Bharat Bhushan Tiwari
Analysis Bihar homeslider

पुलिसिया सत्ता बनाम कानून का राज

बिहार के भोजपुर की वह घटना, जिसमें भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में जान चली गई, आज एक बार फिर से समूचे देश में उस सवाल को जिंदा कर गई है जो बरसों से हमारी न्याय व्यवस्था की बुनियाद को हिला रहा है। जब किसी आरोपी के कथित आत्मसमर्पण के बाद भी उसकी लाश […]

Spread the love
Read More