आठ कोर्ट के बजाय चार कोर्ट पर छः बूथों से संबंधित लोगों का किया गया रजिस्ट्रीकरण

Untitled 19 copy 8
  • वोटर लिस्ट में नाम डलवाने के लिए पूरे दिन परेशान रहे लाभार्थी

आशुतोष मिश्रा 

संत कबीर नगर। ब्लॉक मुख्यालय नाथनगर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण के लिए आठ कोर्ट लगाने का निर्देश है लेकिन बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर चार ही कोर्ट लगाए गए जिसमें मात्र छः बथों का ही निस्तारण किया गया जब की अन्य गांव की जनता पूरे दिन वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के ब्लॉक स्तर से दिए गए नोटिस लेकर ब्लॉक पर परेशान रही तथा ब्लॉक के अन्य कार्यालयलयों पर पूरे दिन ताला लटकता रहा परिवार रजिस्टर की नकल जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लाभार्थी भटकते रहे।ब्लॉक मुख्यालय नाथनगर पर सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण के लिए खंड विकास अधिकारी नाथनगर कुलदीप कुमार ने बुधवार को बूथ नंबर 60 -61- 66-से संबंधित निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर एस आर प्रक्रिया पूरी कराई इसके अलावा सहायक खंड अधिकारी सतीश कुशवाहा ने बूथ नंबर 151 से संबंधित रजिस्ट्रीकरण की सुनवाई किया। ए डी यो आईएसबी अभय सिंह ने बूथ संख्या 195 तथा SDI  अरुण सिंह ने बूथ सं 75 से संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण का निस्तारण कराया।

ये भी पढ़े

 पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

इसी तरह ग्राम खजुरिया निवासी राजेश्वरी, सुदेश बद्रीराम, फुल मती ने बताया कि वह सुबह से ही नोटिस फॉर्म लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर बैठी है दोपहर 12:30 बज रहे हैं उनका नाम निर्वाचक नाम नहीं जोड़ा गया मायूस होकर घर लौट रही उनका नाम किस कोर्ट में है उन्हें कोई सूचना भी नहीं दी गई हैं। इसी तरह ग्राम मुडियारी निवासी विजय कुमार, द्वारिका प्रसाद छितही निवासी बद्रीराम ने बताया कि उन्हें अन्य कार्य कराना है ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकारी एसआई आर में व्यस्त हैं सचिवों के कार्यालय में ताला लटक रहा है।

ये भी पढ़े

विभागीय जेल परिक्षेत्रों पर IPS और DIG का कब्जा!

जिससे वह परेशान है पिछले तीन दिनों से यही हालत है कि उनका काम नहीं हो पा रहा है ग्राम मडहा निवासी शेषनाथ हरिश्चंद्र ने बताया कि उन्हें जन्म प्रमाण पत्र बनवाना है पिछले एक सप्ताह से ब्लॉक मुख्यालय पर चक्कर लगा रहे हैं ना तो सचिव मिल रहे हैं ना ही संबंधित उच्च अधिकारी इस तरह ब्लॉक में भारी अव्यवस्था के चलते फरियादी परेशान है। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी नाथनगर ने बताया कि वोटर लिस्ट में नाम ठीक करने के लिए कोर्ट का कार्यक्रम चल रहा है ब्लॉक में तैनात सचिव को क्षेत्र में सरकारी काम से ही भेजा गया है। इसलिए उनके कमरे में ताला लटका हुआ है। फरियादियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है जैसे ही सचिव लौटते हैं उनका काम कराया जाएगा।

Spread the love

Weather Today
Bundelkhand Central UP Harit Pradesh homeslider National Purvanchal Uttar Pradesh Weather

यूपी-दिल्ली समेत 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weather Today झारखंड में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट यूपी-एमपी समेत कई राज्यों में चेतावनी देश के 11 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम बारिश-बाढ़ और तेज हवाओं को लेकर IMD का अलर्ट देश के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More