पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

Untitled 15 copy 13
  • पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
  • चलती मोटरसाइकिल पर रेता था गला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र में जिस युवक की बीच-सडक पर गला रेतकर हत्या की गई थी उसकी जान किसी और ने नहीं बल्कि उसी की पत्नी ने अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने घटना का राजफाश कर पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस के मुताबिक, उतरठिया गांव में प्रदीप पत्नी पूजा के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके बगल में ही रामतीर्थ रहता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी रामतीर्थ का संदीप की पत्नी पूजा के साथ अफेयर था। प्रदीप इसी बात का रामतीरथ से विरोध कर रहा था।

ये भी पढ़े

सरकारी धनराशि को चुना लगाने वाला गिरफ्तार

जिसके चलते तीरथ रंजिश रख रहा था। बताया जाता है कि मंगलवार को रामतीरथ ने मौका पाकर चलती बाइक पर पीछे से प्रदीप का गला रेत दिया, जिससे उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई। एडीसीपी साउथ रलापल्ली वसंथ कुमार और एसीपी गोसाईगंज ऋषभ यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। अधिकारियों का कहना है कि छानबीन करते हुए शक होने पर पूजा से कडाई से पूछताछ की गयी तो उसने सच्चाई उगल दी। इसके बाद उसे और रामतीरथ को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से सवाल, आप क्यों लिखते हैं शंकराचार्य

कई दिनों पहले बनाया था योजना

पुलिस के मुताबिक, पूजा और रामतीरथ के प्रेम-प्रसंग में प्रदीप रोडा बन रहा था। आएदिन वह विरोध करता था और उसका पूजा से झगडा होता था। वह रामतीरथ के घर आने जाने पर भी आपत्ति जताता था। इसके चलते दोनों ने मिलका प्रदीप को रास्ते से हटाने का योजना बनाया और फिर मंगलवार रात रामतीरथ ने प्रदीप को झांसे में लेकर शराब पिलाई। इस दाैरान उसने भी शराब पी और फिर उसके साथ बाइक पर सवार होकर घर की तरफ‍ चल दिया। इसी बीच पिछली सीट पर बैठे रामतीरथ ने प्रदीप का धारदार हथियार से गला रेत दिया।

Spread the love

Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

योगी का विपक्ष पर तंज, ‘टोटी चोरी होती रहेगी तो पानी ऐसे ही बहता रहेगा’

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में 1,375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, पेयजल और पंचायत व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर बात की। इसी दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना […]

Spread the love
Read More
homeslider International

ईरान पर अमेरिकी हमले का नया दौर? ट्रंप ने कहा- बहुत जल्द जीतेंगे यह जंग

वॉशिंगटन : ईरान और अमेरिका के बीच जारी सैन्य टकराव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका यह जंग बहुत जल्द जीत सकता है। साथ ही, जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई […]

Spread the love
Read More
Bengaluru
Crime News

नकली दवा रैकेट का सरगना अजरबैजान से लौटते ही गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पकड़ा

Bengaluru: कर्नाटक में सामने आए अंतरराज्यीय कथित नकली दवा रैकेट की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 35 वर्षीय प्रशांत राजन बाबू को अजरबैजान से भारत लौटने के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक […]

Spread the love
Read More