मुरादाबाद: युवक-युवती की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

murder
  • प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या की आंशका, पुलिस फोर्स मौके पर
  • संदेह के आधार पर दो भाईयों को पुलिस ने लिया हिरासत में
  • पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में हो रही सिलसिलेवार वारदातों का सिलसिला थम नहीं रहा है। एटा, सहारनपुर और राजधानी लखनऊ में हुई संगीन घटनाओं का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब मुरादाबाद जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक-युवती की  कर हत्यारों ने एक बार फिर पुलिस चौकसी की पोल खोल कर रख दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने घटनास्थल और आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़े

विभागीय जेल परिक्षेत्रों पर IPS और DIG का कब्जा!

जानकारी के मुताबिक मुरादाबाद जिले पाकबड़ा थाना क्षेत्र स्थित ऊमरी सब्जी पुर गांव निवासी अरमान चौधरी व पूजा (बदला हुआ नाम) के बीच कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को अरमान चौधरी को युवती से मिलने का भूत सवार हो गया और उसके घर जा धमका। बताया जा रहा है कि इस युवक-युवती को साथ देख लड़की के घरवालों का पारा चढ़ गया और उन्हें पकड़ लिया और पीट-पीटकर मौत की नींद सुला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि लड़के के घरवालों का आरोप है कि उनके बेटे अरमान चौधरी और लड़की को दो भाईयों ने मिलकर हत्या कर दी है। पुलिस संदेह के आधार पर दोनों भाईयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस अफसरों ने भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है।

ये भी पढ़े

आशियाना पुलिस को नहीं मिला उपद्रवी युवकों का कोई सुराग

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More