आशियाना पुलिस को नहीं मिला उपद्रवी युवकों का कोई सुराग

Untitled 18 copy 8
  • आशियाना में गाड़ियों में तोड़फोड़ का मामला
  • 20 दिन पहले घरों के बाहर खड़ी कारों में की थी तोड़फोड़
  • आशियाना के एलडीए सेक्टर एल और सेक्टर जे में हुई थी घटनाएं

लखनऊ। एलडीए सेक्टर एल और आशियाना के सेक्टर जे में घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले युवक अभी भी आशियाना पुलिस की पकड़ से दूर है। घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक उपद्रवी युवकों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। इससे स्थानीय लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है। पीड़ितों ने घटना के अगले दिन सुबह थाने पहुंचकर मामले की प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना क्षेत्र के इन इलाकों में शराबी युवकों ने जमकर हंगामा काटा था। शराब के नशे में धुत युवकों ने घरों के बाहर खड़े चारपहिया वाहनों (कारों) के लाठी डंडों और पत्थरों से शीशे तोड़ दिए।

ये भी पढ़े

योगी सरकार का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से सवाल, आप क्यों लिखते हैं शंकराचार्य

गौरतलब है कि बीती 31 दिसंबर की मध्य रात्रि कुछ शराबी युवकों ने एलडीए सेक्टर एल में आदर्श हॉस्पिटल के बगल वाली गली में घरों के बाहर खड़े चारपहिया वाहनों को निशाना बनाया। नशेड़ी युवकों ने इस गली में खड़ी कई कारों के लाठी और पत्थर मारकर शीशे, बोनट इत्यादि को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया था। कारों को क्षतिग्रस्त करने का यह मामला यहीं पर नहीं थमा। इसके बाद युवकों ने एलडीए सेक्टर एल के निकट स्थित आशियाना सेक्टर जे में SBI ATM के बगल से जाने वाली गली में खड़ी स्कॉर्पियो कार में भी तोड़फोड़ की। शराबियों ने पत्थर मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की माने ने इन शराबी युवकों ने इन क्षेत्रों में करीब 58 वाहनों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

ये भी पढ़े

 पत्नी ने प्रेमी से कराई थी पति की हत्या

सुबह जब लोग सोकर उठे और बाहर निकले तो अपनी टूटी गाड़ियां देखकर भौचक्के रह गए। एक दूसरे से जानकारी करने पर पता चला कि सिर्फ उन्हीं की नहीं कई और भी गाड़ियों को लाठी डंडों और पत्थरों से नुकसान पहुंचाया गया है। लोग इसकी शिकायत करने बंगला बाजार और किला मोहमदीनगर पुलिस चौकी पहुंचकर उपद्रवियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की। पुलिस ने पीड़ितों को आश्वासन देकर वापस कर दिया। स्थानीय लोगों बताया था कि सीसीटीवी फुटेज में चार पांच नकाबपोश युवक तोड़फोड़ की घटनाओं को अंजाम देते दिखाई पड़े है। यह घटना उस वक्त हुई जब पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह ने हाल ही में न्यू ईयर पार्टी के दौरान शराबियों की धरपकड़ करने और उपद्रवियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए थे। इस घटना को हुए करीब 20 दिन बीत गए लेकिन आशियाना पुलिस अभी तक किसी उपद्रवी युवक को पकड़ नहीं पाई है। इस घटना ने आशियाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। उधर इस संबंध में जब आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में एक FIR  दर्ज हुई है लेकिन इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हो पाई है।

Spread the love

Bengaluru
Crime News

नकली दवा रैकेट का सरगना अजरबैजान से लौटते ही गिरफ्तार, एयरपोर्ट पर पकड़ा

Bengaluru: कर्नाटक में सामने आए अंतरराज्यीय कथित नकली दवा रैकेट की जांच में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने का दावा किया गया है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 35 वर्षीय प्रशांत राजन बाबू को अजरबैजान से भारत लौटने के बाद बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

चौंकिए मत! साल 2002 के मृत व्यक्ति ने 2013 में कराया जमीन बैनामा

खुद को मृतक दिखाकर बेटे को दिलाई सरकारी नौकरी और पत्नी को पेंशन 11 साल बाद उसी व्यक्ति के नाम जमीन का हुआ बैनामा! मिले दस्तावेजों से ब मृतक आश्रित नियुक्ति से लेकर 2013 के जमीन बैनामे तक जांच की मां राकेश तिवारी Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी से सटे मोहनलालगंज की यह खबर आपको […]

Spread the love
Read More
Crime News Delhi

दिल्ली-NCR में गैंगरेप केसेज पर चढ़े सुप्रीम कोर्ट के तेवर

New Delhi:  दिल्ली-NCR में हाल के दिनों में सामने आए दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई है। कोर्ट ने दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से कथित यौन उत्पीड़न समेत हाल की घटनाओं का स्वतः संज्ञान लिया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने इन घटनाओं की […]

Spread the love
Read More