उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आने पर वापस लौटा ट्रम्प का विमान

Untitled 3 copy 23

वॉशिंगटन।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का विमान एयर फ़ोर्स वन मंगलवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ‘तकनीकी खराबी’ आने के कारण संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट आया। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी। ट्रंप विश्व आर्थिक मंच 2026 में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड के दावोस जा रहे थे। व्हाइट हाउस त्वरित प्रतिक्रिया टीम ने सोशल मीडिया पर कहा, “उड़ान भरने के बाद AF1 के क्रू सदस्यों ने विमान में तकनीकी खराबी का पता लगाया। पूरी सावधानी बरतते हुए, AF1 संयुक्त बेस एंड्रयूज लौट रहा है। राष्ट्रपति और उनकी टीम दूसरे विमान में सवार होकर स्विट्जरलैंड की यात्रा जारी रखेंगे।

अमेरिकी वायु सेना द्वारा संचालित एयर फ़ोर्स वन लंबे समय से राष्ट्रपति पद का प्रतीक रहा है। बोइंग 1943 से राष्ट्रपति के परिवहन के लिए विशेष रूप से ‘कॉन्फ़िगर’ किए गए विमानों की आपूर्ति कर रहा है। ट्रम्प की यह यात्रा ग्रीनलैंड को हासिल करने के अमेरिकी प्रयास को लेकर यूरोपीय सहयोगियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच हो रही है।(वार्ता)

Ebola Virus
homeslider International

कांगो में इबोला वायरस का नया प्रकोप, अफ्रीका में बढ़ी चिंता

तेजी से फैल रहा है यह जानलेवा वायरस, मौतों की संख्या 65 पार कांगो में 17वां बड़ा प्रकोप, पहले भी हजारों लोगों की ले चुका है जान नया लुक डेस्क Ebola Virus : करीब छह साल पहले पूरी दुनिया में तहलका मचाने वाले कोविड-19 वायरस के खौफ से लोग अभी बाहर भी नहीं निकल पाए […]

Read More
वेनिस बिएनाले
homeslider International

वेनिस बिएनाले में अपनी चमक बिखेर रहा भारतीय पवेलियन ‘रिमेंबरिंग होम’

 शाश्वत तिवारी वेनिस। विश्व की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कला प्रदर्शनियों में से एक, वेनिस बिएनाले में भारतीय कला की अद्भुत झलक देखने को मिल रही है। इस बार भारत पवेलियन की थीम ‘दूरियों का भूगोल: घर की यादें’ रखी गई है। यह थीम बदलती दुनिया में घर की भावना, स्मृति, प्रवासन और सांस्कृतिक पहचान को […]

Read More
अमेरिकी
homeslider International

रिश्तों को नई दिशा देगा मार्गेरिटा का कैरेबियन व लैटिन अमेरिकी दौरा

शाश्वत तिवारी रोज़ो। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 8 से 15 मई तक मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देशों का एक महत्वपूर्ण आधिकारिक दौरा किया। मार्गेरिटा की कोस्टा रिका, होंडुरास, बेलीज और डोमिनिका की यात्रा भारत के लिए लैटिन अमेरिकी और कैरेबियन देशों के साथ रणनीतिक संबंधों को गहरा करने, बहुपक्षीय मंचों पर समर्थन हासिल […]

Read More