अयोध्या में बन रहा आधुनिक यात्री निवास, आम लोगों का भी बनेगा ठिकाना, पर्यटन सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम

Untitled 9 copy 15
  • योगी आदित्यनाथ के विजन से अयोध्या में पर्यटन और नागरिक सुविधाओं को मिल रहा विस्तार
  • अयोध्या विकास प्राधिकरण की पहल, लगभग 21 करोड़ की लागत से बन रहा आधुनिक यात्री निवास
  • 4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में बन रहा है यात्री निवास, 48 कमरे और दो डोरमेट्री होंगी शामिल
  • राम मंदिर के समीप बन रहा यात्री निवास, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगी बड़ी सुविधा
  • मेले के दौरान व्यवस्था के लिए बनेगा विशेष मेला कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था होगी मजबूत

अयोध्या। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही शहर का तेजी से विकास हो रहा है।श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए योगी सरकार और अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा लगातार नई सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अब राम मंदिर के ठीक पीछे वशिष्ठ कुंड वार्ड में एक आधुनिक यात्री निवास का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है।
अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने हाल ही में बताया कि इस यात्री निवास का निर्माण कार्य लगभग 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लगभग 21 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से यह परियोजना तैयार की जा रही है। यह परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अयोध्या को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। जुलाई तक इसे पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। यात्री निवास 4100 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला है, G + 1 मंजिल की बिल्डिंग होगी, जिसमें 48 कमरे, दो डोरमेट्री और रेस्टोरेंट एवं किचन, लिफ्ट की सुविधा होगी। एसटीपी, कंट्रोल रूम के लिए बड़े हॉल शामिल होंगे। इसके अलावा इंटीरियर वर्क, सीसी रोड एवं कार पार्किंग, कलाकृति, विद्युत कार्य होगा। विशेष रूप से मेले, त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा एवं व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष मेला कंट्रोल रूम भी यहां बनाया जा रहा है। यह यात्री निवास मुख्य रूप से श्रद्धालुओं, पर्यटकों और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत इसे नजूल की भूमि पर तैयार कराया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य 26 जून, 2025 से शुरू हुआ है और इसी वर्ष जुलाई तक पूर्ण होने की संभावना है।

कर्नाटकः अब DGP साहब भी अश्लील… एक वीडियो के चक्कर में ऐसे फंसे,

श्रद्धालुओं के लिए भी अत्यंत सुविधाजनक होगा

इसमें श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कमरे उपलब्ध होंगे। राम मंदिर के निकट होने के कारण यह स्थान श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सुविधाजनक साबित होगा। दर्शन के बाद आसानी से विश्राम और अन्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अयोध्या को विकसित करने का चल रहा अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या को नव्य अयोध्या के रूप में विकसित करने का अभियान चल रहा है। राम मंदिर के साथ-साथ यहां सड़कें, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, बस टर्मिनल और अन्य बुनियादी ढांचे का विस्तार हो रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पेइंग गेस्ट हाउस स्कीम, होम स्टे और विभिन्न स्तर के आवासीय विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आधुनिक यात्री निवास इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल आम श्रद्धालुओं बल्कि उच्च स्तरीय अतिथियों की सुविधा सुनिश्चित करेगा।

CRPF में चयन के बाद बेटा जब अपनी फुटपाथ पर काम करने वाली मां के पास पहुंचा तो सभी हो गए भावुक

रामनवमी, दीपावली के दौरान अयोध्या पहुंचते हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु

यह परियोजना सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी। मेला कंट्रोल रूम के माध्यम से भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन स्थिति और समन्वय आसान हो जाएगा। अयोध्या में राम नवमी, दीपावली, 14 कोसी, पंच कोसी परिक्रमा, छठ पूजा जैसे बड़े पर्वों के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में यह यात्री निवास प्रशासन के लिए एक मजबूत आधार बनेगा। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो। इस यात्री निवास के बनने से अयोध्या के पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलने से उनकी यात्रा अधिक सुखद और यादगार बनेगी। साथ ही शहर की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा क्योंकि पर्यटन से जुड़े रोजगार और व्यापार में वृद्धि होगी।

हीरोपंती दिखाने वाले अनुज चौधरी पर FIR का आदेश, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
Love Affair
Crime News homeslider

प्रेमी को बचाने के लिए बेटे का काल बनी मां, आशिक के साथ की हत्या

Love Affair उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान ऐसा खुलासा हुआ है जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पुलिस के अनुसार, मासूम की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी। आरोप है […]

Spread the love
Read More