मां बनैलिया मंदिर का 35 वां वार्षिकोत्सव कल, हुई भव्य तैयारी

Untitled 30 copy 2

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवां/महराजगंज। महराजगंज जनपद के नौतनवां नगर में स्थित विख्यात मां बनैलिया मंदिर का 35 वां वार्षिकोत्सव 20 जनवरी को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाया जाएगा। इसकी भव्य तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिर परिसर में मौजूद प्रत्येक छोटे-बड़े मंदिरों के रंग-रोगन, साफ-सफाई, लाइट, झालर, टेंट व तोरणद्वार बनाने समेत अन्य सजावट के कार्य पूर्ण करने में कारीगर जोर-शोर से लगे हुए हैं। इस अवसर पर नगर भ्रमण के लिए निकलने वाली शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत करने के लिए नागरिकों में भारी उल्लास दिख रहा है।

ये भी पढ़े

महराजगंज में युवा महोत्सव का भव्य आयोजन

जानकारी के मुताबिक कल मंगलवार 20 जनवरी को मां बनैलिया की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा पूरे नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि 19 जनवरी को श्रद्धालुओं को आमंत्रित करने के लिए कस्बे में बाइक रैली और 20 जनवरी को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा नगर का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर परिसर में पहुंचेगी, यहां श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। अगले दिन 21 जनवरी को मंदिर परिसर में ही मां भगवती जागरण का भी आयोजन होगा। साथ ही देवी-देवताओं के भव्य स्वरूपों की विविध झांकियां सजाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि महाभारत काल से जुड़े मां बनैलिया मंदिर की विधि पूर्वक 20 जनवरी सन 1991 को स्थापना हुई थी।

ये भी पढ़े

गोरखपुर में छात्रा से छेड़खानी का वीडियो वायरल

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More