नेपाल में आधी रात से आचार संहिता लागू, पाँच मार्च को होने वाले है आम चुनाव

Untitled 8 copy 16
  • नेपाल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बालेन्द्र शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार किया घोषित 

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में पाँच मार्च को आम चुनाव होने जा रहा है। इससे पहले रविवार आधी रात से आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी, ताकि स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान का माहौल बन सके। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार यह फैसला रविवार को चुनाव आयोग की बैठक में लिया गया। बता दें कि आयोग ने चुनाव आयोग अधिनियम-2073 की धारा 22 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए आचार संहिता को लागू किया है, ताकि चुनावी प्रक्रिया भयमुक्त, निष्पक्ष, पारदर्शी और सीमित खर्च के साथ संपन्न हो सके।

इससे पहले अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग रविवार को मंत्रिपरिषद के सदस्यों और उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता लागू होने के बारे में सूचित करेगा। बता दें कि ये आम चुनाव उस राजनीतिक संकट के बाद कराए जा रहे हैं, जब पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने नौ सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दिया। उनके इस्तीफे के पीछे भ्रष्टाचार के आरोपों और सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के खिलाफ जेन-जी युवाओं के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन प्रमुख कारण रहे। इसके बाद 12 सितंबर को 73 वर्षीय सुशीला कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला। उनकी सिफारिश पर राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा को भंग कर आम चुनाव की घोषणा की थी।

उधर काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र शाह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोकप्रिय रूप से बालेन के नाम से पहचाने जाने वाले शाह ने पाँच मार्च को होने वाले आम चुनाव लड़ने के लिए यह फैसला लिया है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) ने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इस कदम के बाद नेपाल की सियासत में नई हलचल तेज हो गई है। बता दें कि नेपाल में हुई क्रांति का ये मुख्य चेहरा थे।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

सावधान रहें ये राशियां! विवाद और आर्थिक परेशानी बढ़ा सकती है मुश्किल

किसी को मिलेगा लाभ तो किसी पर आएगा संकट, जानें आज का राशिफल ग्रहों का बदलेगा मिजाज, इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान आज संभलकर रहें इन 5 राशियों के जातक, विवाद और नुकसान के बन रहे योग मेष : आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। कर्ज संबंधी मामले आसानी से निपटेंगे। आपकी […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

मां के अंतिम दर्शन को पहुंचे योगी, कल अंतिम संस्कार

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार, 20 नवंबर को निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। उम्र से जुड़ी बीमारियों के चलते उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]

Read More
homeslider National Politics

PM मोदी के आगमन से पहले जगमगाया लखनऊ, एयरपोर्ट से IGP तक भव्य तैयारियां

Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार, 21 नवंबर को लखनऊ आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए पूरे शहर को सजाया-संवारा जा रहा है। खासतौर पर अमौसी एयरपोर्ट से लेकर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (IGP) तक के मार्ग की तस्वीर बदल दी गई है। कहीं सड़क किनारे रंग-बिरंगी लाइटें […]

Read More