लखनऊ विवि में ABVP के दो गुटों में खुनी खेल

Untitled 26 copy 2
  • ABVP रोहित वेमुला की याद में निकाला पैदल मार्च

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। cमें शनिवार को एबीवीपी के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट से अफरा-तफरी मच गई । बिरसा अंबेडकर फुले छात्र संगठन ने रोहित वेमुला की याद में मार्च निकाला। उन्हें पुलिस ने शांत कराकर लौटा दिया। कुछ देर बाद एबीवीपी के कार्यकर्ताओं से उनकी झड़प शुरू हो गई। मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस को मारपीट रोकने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के मुताबिक, रोहित वेमुला की स्मृति मार्च निकाल रहे छात्रों और दूसरे गुट के बीच नारे लगाने को लेकर पहले बहस शुरू हुई। कुछ ही देर में दोनों ओर से तेज नारेबाजी होने लगी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान दोनों गुट आमने-सामने हो गये और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गयी। हमले में एक छात्र को गंभीर चोट भी आई। यात्रा किसी तरह जय भीम के नारों के साथ, एबीवीपी के गुंडों से लड़ते-लड़ते संपन्न हुई। यात्रा में मानव रावत, अंकित गौतम, अश्वनी कुमार, अमितेश पाल, सुबेंदु रावत, अजितेंद्र आजाद, अमित कुमार आदि छात्र मौजूद थे।

एबीवीपी छात्राें ने दर्ज कराया मुकदमा

लखनऊ विवि में अंग्रेजी विभाग के शोध छात्र राधेश्याम पांडेय ने हसनगंज कोतवाली में शिकायत दी है। उन्होंने बीएपीएसए संगठन के कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पीड़ित के मुताबिक, वह विश्वविद्यालय स्थित प्रशासनिक भवन की ओर जा रहे थे, तभी बिना अनुमति मार्च निकाल रहे कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला कर दिया। पुलिस से भी हुई तीखी झडप मामला तूल पकडने पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को शांत कराया का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और पुलिस से भी उनकी तीखी झडप हुई। इसके बाद बडी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस व पीएसी ने स्थिति पर काबू पाकर मामला शांत कराया।

Spread the love

Patna
Bihar Crime News

महिला से ऐसी हरकतें रेप का प्रयास नहींः पटना हाई कोर्ट

Patna: पटना हाईकोर्ट ने दुष्कर्म के प्रयास से जुड़े एक पुराने मामले में अहम कानूनी टिप्पणी की है। अदालत ने कहा कि महिला के घर में रात के समय घुसना, दीया बुझाना, उसके ऊपर लेटना और चीखने से रोकने के लिए उसका मुंह दबाना गंभीर और आपराधिक कृत्य हैं, लेकिन केवल इन परिस्थितियों के आधार […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

नीला ड्रम हत्याकांड में आज बड़ा फैसला, मुस्कान-साहिल को फांसी देने की मांग

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को आज सुनाई जाएगी सजा, सौरभ के परिवार ने की फांसी देने की मांग Meerut : देशभर में चर्चित मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर को अदालत मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला की सजा पर फैसला सुनाएगी। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में दोषी ठहराए […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News

जानकीपुरम के बाद अब दुबग्गा में पकड़ी गई अवैध मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री

दो तस्कर गिरफ्तार, 13 करोड़ की अवैध मार्फिन बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ANTF यूनिट लखनऊ की टीम ने मंगलवार को दुबग्गा थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में छापेमारी कर अवैध मार्फिन (ड्रग्स) बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। ANTF टीम को […]

Spread the love
Read More