पर्यटन नगरी गोवा में खून से सनी रातें, दो रूसी महिलाओं की हत्या

arrest pti 1768633961

गोवा में एक के बाद एक हुई दो हत्याओं ने न सिर्फ स्थानीय लोगों, बल्कि देश-विदेश से आए पर्यटकों को भी झकझोर कर रख दिया है। उत्तरी गोवा के मोरजिम और अरम्बोल गांवों में दो रूसी महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों मामलों में गला रेतने जैसी क्रूरता सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में एक रूसी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पहली हत्या 14 जनवरी को मोरजिम गांव में हुई। मृतका की पहचान एलेना वानीवा (37) के रूप में हुई है। वह किराए के कमरे में रह रही थी। देर रात आरोपी एलेक्सी लियोनोव उसके कमरे में पहुंचा और किसी विवाद के दौरान चाकू से उसका गला काट दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अगले दिन यानी 15 जनवरी की शाम दूसरी हत्या की खबर सामने आई। आरोपी अरम्बोल गांव पहुंचा, जहां उसकी जान-पहचान की दूसरी महिला एलेना कास्थानोवा (37) रहती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला को बांधा और फिर बेहद निर्ममता से उसकी हत्या कर दी। दोनों शव मिलने के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर जांच शुरू की।

मांड्रेम पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी के व्यवहार को लेकर पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के साथ आरोपी के संबंध कैसे थे और क्या किसी तरह का आपसी विवाद या मानसिक अस्थिरता इस वारदात की वजह बनी।

इस घटना के बाद गोवा में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हाल के महीनों में राज्य में कई गंभीर घटनाएं सामने आई हैं, जिससे पर्यटन उद्योग पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ ठोस सबूत जुटाए जा रहे हैं और चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और आगे की पूछताछ जारी है।

Spread the love

Crime News

चिनहट: मासूम बच्चे को कुचल कर हत्या करने वाला हत्यारोपी चालक गिरफ्तार

ई-रिक्शा पलटने से युवक की कुचल कर हुई मौत का मामला ए अहमद सौदागर E-rickshaw driver arrested : चिनहट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा से कुचल कर युवक को मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने शुक्रवार को फरार चल रहे ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

मोहनलालगंज: नशेड़ी बेटे का आतंक, चाकू से गला रेत कर पिता को किया जख्मी

आरोपी खून से सना चाकू सहित गिरफ्तार ग्राम उत्तरगांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Son attacks father : आखिर समाज किधर जा रहा है। झूठी शान के खातिर कोई अपने माता-पिता, तो कोई सात फेरे लेकर जिंदगी बीताने की कसम खाने वाला पति तो कहीं मामूली कहासुनी के बाद कलयुगी बेटा पिता […]

Spread the love
Read More
Crime News

महिगवां: पति के हाथों मारपीट के दौरान घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

पुलिस का दावा शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं ए अहमद सौदागर Suspicious death of a woman : महिगवां थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी की पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। घरवालों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान […]

Spread the love
Read More