नैनीताल में तीन महिलाओं की हत्या करने वाले गुलदारों में से एक और पकड़ाया

नया लुक ब्यूरो 

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में आतंक मचाने वाले गुलदारों में से एक और गुलदार वन विभाग की टीम ने चमोली गांव में लगाए पिंजरे में कैद कर लिया है। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चमोली के पास यह गुलदार उन जगहों पर हमला करने वाला पाया गया था, जहां मवेशियों के लिए चारा लेने और लकड़ी लेने गई महिलाओं पर पहले हमला हो चुका था। पिछले महीने 26 दिसंबर को धारी के दीनी तल्ली में हमला करने वाले गुलदार ने हेमा बरगली की जान ले ली थी। इसके बाद, 30 दिसंबर को खन्स्यु के चमोली गांव में एक और महिला की हत्या हुई थी। विगत 11 जनवरी को धारी ब्लॉक में तीसरी महिला की हत्या करने वाला गुलदार जंगल में शव को रगड़कर ले गया था।

ग्रामीणों के आंदोलन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए वन विभाग ने 10 पिंजरे और 50 से अधिक कैमरा ट्रैप लगाए थे। इन प्रयासों के बाद अलग-अलग क्षेत्रों से तीन गुलदार पहले ही कब्जे में आ चुके हैं और आज चौथा गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है। डी.एफ.ओ. नैनीताल आकाश गंगवार ने बताया कि पकड़े गए गुलदार को रानीबाग रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। इसके सैंपल मृतकों के DNA से मैच कराने के लिए भेजे जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि चौथे गुलदार को पकड़े जाने के बाद भी वन विभाग की गश्त टीमें उन क्षेत्रों में लगातार सक्रिय रहेंगी। “ओखलकांडा की ग्राम पंचायत चमोली में लगाए गए पिंजरे में एक और मवेशियों पर हमला करने वाला गुलदार कैद किया गया है। उसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर लाया जाएगा और सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।” –

  • आकाश गंगवार, डी.एफ.ओ. नैनीताल

Uttarakhand

सीएम धामी ने एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का पेश किया उत्तराखंड का बजट

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत किया। लगभग ₹1,11,703.21 करोड़ के इस बजट में जहां विकास की गति को बढ़ाने पर जोर है, वहीं मजबूत राजकोषीय प्रबंधन की झलक भी स्पष्ट दिखाई देती है। वर्ष 2025-26 के सापेक्ष 10.41 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सीएम धामी ने […]

Read More
homeslider Uttarakhand

केदारनाथ से कन्या कुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिये : शाह

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार से 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने भाजपा को तीसरी बार सत्ता सौंपने की अपील की। शाह ने भाजपा के नौ साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा भी पेश किया। शाह ने बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 […]

Read More
homeslider Uttarakhand

देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखंड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दुबारा आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर […]

Read More