उत्तराखंड के 108 सीमावर्ती गांवों में पशु चिकित्सा और मानव चिकित्सा उपलब्ध कराएगा ITBP

Untitled 9 copy 10

उत्तराखंड ITBP, पशुपालन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के बीच आज एक ऐतिहासिक एमओयू हुआ। इस समझौते ज्ञापन का उद्देश्य सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों को चिकित्सा सेवा और प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाओं की निरंतर और उच्च गुणवत्ता वाली उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पहले चरण में तीन जिलों पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों को शामिल किया गया है।

इन गांवों में पशुपालन विभाग के उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से आईटीबीपी के पशु चिकित्सकों और पैरामेडिक्स द्वारा प्राथमिक पशु चिकित्सा सेवाएं, टेली-मेडिसिन, और पशु स्वास्थ्य की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। समझौते के अनुसार प्रत्येक पशु के लिए वेटरिनरी हेल्थ कार्ड तैयार किया जाएगा, जिससे टीकाकरण और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। एक संयुक्त संचालन समिति का गठन किया गया है, जो निर्णय लेने और आवश्यक समीक्षा करने के लिए जिम्मेदार होगी। यह समझौता प्रारंभिक रूप से दो वर्षों के लिए लागू होगा और समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इस समझौते के माध्यम से एक ऐसा व्यवस्थित और जवाबदेह ढांचा तैयार किया गया है, जिसमें मानव संसाधन, लॉगिस्टिक्स, वित्तीय आपूर्ति, टीकाकरण जैसे सभी पहलुओं को एकीकृत रूप से शामिल किया गया है।

इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग एवं आईटीबीपी के मध्य हुए समझौता ज्ञापन के अनुसार उक्त क्षेत्र की जानता को आईटीबीपी के चिकित्सकों के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। समझौते ज्ञापन पर हस्ताक्षर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत, आईजी आईटीबीपी संजय गुंजियाल, सचिव पशुपालन बीवीआरसी पुरुषोत्तम और निदेशक पशुपालन डॉ उदय शंकर एवं स्वास्थ्य निदेशक सुनीता टम्टा की उपस्थिति में हुआ।

New Delhi
homeslider National

इमरान के दिवाली वाले बयान पर विवाद, कांग्रेस सांसद की सफाई

New Delhi: दिल्ली- NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के एक बयान ने नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने दिवाली और प्रदूषण को मानव जनित रोग बताते हुए लोगों को जागरूक होने की जरूरत बताई थी। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई […]

Read More
Vishwamitra Jayanti
homeslider Religion

Vishwamitra Jayanti: राजा कौशिक से ब्रह्मर्षि बनने की कहानी

सनातन धर्म में महर्षि विश्वामित्र का नाम महान तपस्वियों और ज्ञानियों में सम्मान के साथ लिया जाता है। उनका जीवन त्याग, तपस्या, दृढ़ इच्छाशक्ति और आध्यात्मिक साधना का अद्भुत उदाहरण माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वे जन्म से क्षत्रिय राजा थे, लेकिन अपनी कठोर तपस्या और संकल्प के बल पर ब्रह्मर्षि के पद […]

Read More
Railway Online Booking
homeslider National

रेलवे में अब ऑनलाइन बुक करें कुली और व्हीलचेयर

Railway Online Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में अब यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर कुली और व्हीलचेयर की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। रेलवे ने कुली और व्हीलचेयर की ऑनलाइन एडवांस बुकिंग की सुविधा शुरू करने की पहल की […]

Read More