जालौन: मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, अवैध असलहा, कारतूस खोखा, चाकू, चापड़, मोटरसाइकिल व नकदी बरामद

Untitled 8 copy 10

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जालौन जिले के कोच व एसओजी टीम और शातिर गौकशी करने वाले हिस्ट्रीशीटर जावेद उर्फ कल्ला व असगर उर्फ़ अग्गस के बीच मंगलवार रात कोच क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि 11 जनवरी 2026 को कोतवाली कोच क्षेत्र के कुदरा खुर्द व कुदरा बुजुर्ग के बीच में खतों में गौवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी।

पुलिस अधीक्षक जालौन के निर्देश पर स्वाट टीम और इंस्पेक्टर कोच की संयुक्त टीम गौकशी करने वाले तस्करों की तलाश कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक बार फिर इसी इलाके में कुछ लोग गौकशी करने की फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस की संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी कि मंगलवार रात कोतवाली कोच क्षेत्र स्थित भेड़ इलाके में पुलिस और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली जा धंसी, जिससे वह वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़े। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों की पहचान जालौन जिले के कोच थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला आराजी निवासी 45 वर्षीय जावेद उर्फ कल्ला व 46 वर्षीय असगर उर्फ़ अग्गस के रूप में हुई।

पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इससे पहले भी गौकशी के मामले में सलाखों के पीछे जा चुके हैं। बताया गया कि गिरफ्तार असगर के खिलाफ कुल सात मुकदमे दर्ज हैं, जबकि कल्ला के खिलाफ कुल 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और कोच थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। पुलिस को इनके पास से दो अवैध असलहा, कारतूस खोखा, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, चाकू व चापड़ के अलावा नकदी बरामद हुई है। इस गुड वर्क पर खुश होकर पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

Spread the love

AccidentNayaLook
Crime News homeslider Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा: पिकअप पलटने से 12 मजदूरों की मौत, 20 घायल

भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और सामने से आ रही एक एसयूवी से जा टकराया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार […]

Spread the love
Read More
sonam raja raghuvanshi 1777371991163 1777371991282
Crime News

राजा रघुवंशी हत्याकांड: प्रेम और साजिश की दर्दनाक कहानी

राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की कहानी शुरुआत में एक सामान्य नवविवाहित जोड़े की तरह दिखाई देती थी, लेकिन यह जल्द ही एक गंभीर आपराधिक मामले में बदल गई जिसने पूरे देश का ध्यान खींचा। 23 मई 2025 को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय के शिलॉन्ग पहुंचा था। यात्रा के शुरुआती दिन सामान्य थे, […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 04 28 at 5.09.08 PM
Crime News

भारत लाया गया दाऊद इब्राहिम का गुर्गा सलीम डोला, इंस्ताबुल से किया गया था गिरफ्तार

भारत की खुफिया एजेंसियों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है ।जानकारी के अनुसार, कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड से जुड़े सलीम डोला को तुर्किये (इस्तांबुल) से डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। बताया जा रहा है कि डोला को मंगलवार सुबह एक विशेष विमान के जरिए दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट पर लाया गया  । […]

Spread the love
Read More