ANTF यूनिट मेरठ: 61 किलो अवैध गांजा के साथ एक तस्कर शामली से गिरफ्तार

  • 61.180 किलो ग्राम अवैध गांजा, एक बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन, एक लाइसेंस, एक पैन कार्ड, चार बैंक कार्ड व 5,390 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से मादक पदार्थ (अवैध गांजा) को गोरखधंधा करने वाले गिरोह का खुलासा कर ANTF यूनिट मेरठ ने गिरोह के एक तस्कर को शामली जिले से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के पास 61.18 किलो ग्राम अवैध गांजा, बलेनो कार, तीन मोबाइल फोन, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, बैंक कार्ड व 5, 390 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 31 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है।  ANTF यूनिट मेरठ के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को उनकी टीम ने शामली जिले के थाना भवन क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा के पास से बागपत जिले के छपरौली थाना क्षेत्र स्थित बोढा गांव निवासी राजेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक पकड़े गए तस्कर के पास से बरामद अवैध गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 31 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह आन्ध्र प्रदेश से अवैध गांजा लाकर बागपत जिले के आसपास इलाके में थोक में बेचता है। ANTF यूनिट के उपनिरीक्षक राजेन्द्र कुमार के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More
Crime News

दुस्साहस: मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या

कपड़े से गला कसकर ली गई जान, लूट की आंशका सिसेंडी गांव में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में एक और दुस्साहसिक वारदात हुई। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में बदमाशों ने सोमवार की रात 50 वर्षीय रेशमा बानो व उनके 18 वर्षीय बेटे शादाब ( दृष्टिबाधित) की […]

Read More
Crime News

हाईटेक पुलिसिंग की निकली हवा, 24 घंटे में चार हत्याएं

राजेश्वरी व रामकरन के बाद अब मां-बेटे की हत्या ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से काटकर पति राजेश रावत कर दी हत्या। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन की उसी के 17 […]

Read More