इंडो-पैसिफिक में चुनौतियों का आकलन, यूक्रेन संघर्ष पर विचार

WhatsApp Image 2026 01 08 at 4.21.53 PM

शाश्वत तिवारी

पेरिस। भारत का यूरोप के साथ रिश्ता महज ब्रसेल्स तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यूरोपीय संघ (ईयू) के अलग अलग देशों के साथ भी निरंतर आगे बढ़ रहा है। ऐसे में छोटे समूहों में वार्ता जरूरी हो जाती है। इसी क्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां वीमर प्रारूप की पहली बैठक में हिस्सा लिया, जिसमें फ्रांस, पोलैंड और जर्मनी के विदेश मंत्री शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्य तौर पर भारत-यूरोपीय संघ संबंध, इंडो-पैसिफिक और यूक्रेन संकट पर चर्चा हुई। इस दौरान डॉ. जयशंकर ने कहा कि यह नया फॉर्मेट भारत और यूरोप के बीच सहयोग को मजबूत करेगा तथा बदलती वैश्विक परिस्थितियों में नियमित संवाद को बढ़ावा देगा।
विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा पहली भारत-वीमर फॉर्मेट मीटिंग में भारत-ईयू संबंधों को मजबूत करने, इंडो-पैसिफिक में चुनौतियों का आकलन करने और यूक्रेन संघर्ष पर विचारों को साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। खुली और स्पष्ट चर्चा में, भारत ने इन मुद्दों पर अपने विचार सीधे तौर पर रखे।


विदेश मंत्रालय के मुताबिक जयशंकर ने अपनी प्रेस टिप्पणी में कहा दुनिया इस समय बड़े बदलावों से गुजर रही है। यूरोप अपनी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों से गुजर रहा है, जिनमें से कई के रणनीतिक निहितार्थ हैं। लेकिन इसके अलावा कुछ ऐसे व्यापक घटनाक्रम भी हुए हैं, जो वैश्विक व्यवस्था को ही फिर से परिभाषित कर सकते हैं। हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो सकते हैं, लेकिन इसके बावजूद शायद इसी वजह से हमारे लिए नियमित रूप से विचारों का आदान-प्रदान करना और आकलन साझा करना बेहद उपयोगी है।’’

सीतापुर में सपा को प्रशासन का नोटिस

डॉ. जयशंकर ने मौजूदा समय में यूरोपीय संघ और इसके सदस्य देशों के साथ भारत के संबंध और प्रगाढ़ होने की बात भी कही। बता दें कि विदेश मंत्री जयशंकर 4 से 9 जनवरी के बीच फ्रांस और लक्जमबर्ग के आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने अपनी यात्रा की शुरुआत में फ्रांस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी।
वीमर बैठक से पहले जयशंकर ने लक्जमबर्ग में उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री जेवियर बेट्टेल के साथ द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक स्थिति पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विशेष रूप से वित्त, निवेश, डिजिटल, एआई, अंतरिक्ष एवं टैलेंट मोबिलिटी पर चर्चा की और साथ ही भारत-ईयू संबंधों को लगातार गहरा करने पर भी बात की।

Spread the love

Crime News homeslider

एक पिता की दुर्दांत कहानी सुनकर दहल गई दिल्ली

पैर छुए, फिर किया वार, पिता ने किया प्रैग्नेंट बेटी का कत्ल DelhiCrime news : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली में रहने वाली 18 वर्षीय गर्भवती युवती की उसके पिता ने कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को आगरा के पास चंबल नदी में […]

Spread the love
Read More
Pakistan-Türkiye-Saudi alliance
International

पाकिस्तान-तुर्किए-सऊदी की नई दोस्ती, क्या बदलने वाला है अमेरिका का दबदबा?

Pakistan-Türkiye-Saudi alliance : पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पाकिस्तान, तुर्किए और सऊदी अरब के बीच हुआ नया रक्षा समझौता चर्चा में है। सात अगस्त को तीनों देशों ने एक आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे मक्का संयुक्त रक्षा समझौता बताया जा रहा है। इस समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा […]

Spread the love
Read More
homeslider National

भारत छोड़ो आंदोलन: 1942 की वो क्रांति, जिसने अंग्रेजों को हिला दिया

Quit India Movement : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में आठ अगस्त का दिन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। साल 1942 में इसी दिन महात्मा गांधी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन का प्रस्ताव पारित हुआ था। इस आंदोलन को अगस्त क्रांति के नाम से भी जाना जाता है। इसका उद्देश्य भारत से ब्रिटिश शासन […]

Spread the love
Read More