यूपी की आखिरी विधानसभा सीट के 8 बार विधायक रहे विजय सिंह गोंड का निधन

mla 1767866548

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दुद्धी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विजय सिंह गोंड का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था। 71 वर्षीय विजय सिंह गोंड के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति, खासकर आदिवासी समाज को गहरा नुकसान पहुंचा है।

परिजनों के अनुसार, किडनी संबंधी गंभीर बीमारी के चलते उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है।

अखिलेश यादव का भावुक संदेश

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजय सिंह गोंड के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन आदिवासी समाज और गरीबों के हक की लड़ाई में लगा दिया। अखिलेश यादव ने उन्हें जमीन से जुड़ा नेता बताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें बार-बार विधायक बनाकर सम्मान दिया।

सीतापुर में सपा को प्रशासन का नोटिस

दुद्धी विधानसभा सीट को आदिवासी राजनीति का मजबूत केंद्र माना जाता है। विजय सिंह गोंड को यहां दशकों तक अपार जनसमर्थन मिला। उन्हें आदिवासी समाज का मार्गदर्शक और संरक्षक माना जाता था। इसी वजह से लोग उन्हें ‘पितामह’ कहकर संबोधित करते थे।

विजय सिंह गोंड ने 1980 में कांग्रेस से विधायक बनकर राजनीति में कदम रखा। 1989 में वे निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद जनता दल और समाजवादी पार्टी के टिकट पर उन्होंने कई चुनाव जीते। वे कुल आठ बार विधायक बने। 2017 और 2022 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2024 के उपचुनाव में उन्होंने जोरदार वापसी की।

उनके निधन से दुद्धी ही नहीं, बल्कि पूरे पूर्वांचल और विंध्य क्षेत्र में राजनीतिक शून्य पैदा हो गया है। आने वाले समय में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Spread the love

NDA Meeting 2026
homeslider National

भारत मंडपम में जुटे NDA के दिग्गज, PM मोदी के पहुंचते ही बढ़ी बैठक की अहमियत

NDA Meeting 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई। इस बैठक में देशभर से भाजपा और सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों […]

Spread the love
Read More
UP Panchayat Election
Uttar Pradesh

पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में बड़ा बदलाव

UP Panchayat Election : उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंचती दिखाई दे रही हैं। इसी कड़ी में राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी है। नई सूची जारी होने के साथ ही मतदाताओं के आंकड़ों में बड़ा बदलाव देखने […]

Spread the love
Read More
Jharkhand News
homeslider Jharkhand

अंधविश्वास के नाम पर क्रूरता की हदें पार, युवक को झेलनी पड़ी खौफनाक यातना

Jharkhand News : देश लगातार विज्ञान, तकनीक और आधुनिक सोच की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद समाज के कुछ हिस्सों में अंधविश्वास आज भी गहरी जड़ें जमाए हुए है। झारखंड की राजधानी रांची के पास से सामने आई एक घटना ने एक बार फिर इस कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है। यहां […]

Spread the love
Read More