तुर्कमान गेट बवाल: आधी रात से सुबह तक कैसे बिगड़ा माहौल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान भड़की हिंसा ने प्रशासन और पुलिस की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार-बुधवार की रात शुरू हुई नगर निगम की कार्रवाई कुछ ही देर में पत्थरबाजी और अफरातफरी में बदल गई। इस पूरे घटनाक्रम की अब विस्तृत टाइमलाइन सामने आई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि हालात कैसे धीरे-धीरे बिगड़ते चले गए।

दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस सोशल मीडिया और वायरल वीडियो के जरिए उपद्रवियों की पहचान कर रही है। इस मामले में समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

कैसे शुरू हुई कार्रवाई

मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे पुलिस को तुर्कमान गेट क्षेत्र में तैनात किया गया। प्रशासन को पहले से अंदेशा था कि अतिक्रमण हटाने के दौरान विरोध हो सकता है, इसलिए भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

करीब 12:30 बजे, नगर निगम की टीम 32 बुलडोजर, 50 डंपर और 200 से अधिक मजदूरों के साथ मौके पर पहुंची। योजना के अनुसार, रात 1 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होनी थी।

यूपी में ठंड का स्विस अलर्ट! इन 5 शहरों में आज स्विट्जरलैंड जैसा तापमान

भीड़ और अफवाहों से बिगड़े हालात

जैसे ही कार्रवाई का समय नजदीक आया, इलाके में लोगों की भीड़ जुटने लगी। करीब 1:15 बजे, पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाने की कोशिश शुरू की। इसी दौरान अफवाह फैली कि मस्जिद को तोड़ा जा रहा है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

रात 1:23 बजे, अचानक पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू हो गई। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए और इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

लगभग 10 मिनट तक लगातार पत्थरबाजी होती रही। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े गए। इसके बाद स्थिति पर धीरे-धीरे नियंत्रण पाया गया।

सुबह 7 बजे तक चला बुलडोजर एक्शन

रात 1:30 बजे, पुलिस सुरक्षा के बीच बुलडोजर की कार्रवाई दोबारा शुरू की गई। यह अभियान करीब साढ़े पांच घंटे तक चला और सुबह 7 बजे तक अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी रहा। इसके बाद मलबा हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए लोगों को इलाके में जमा किया गया था। जानबूझकर यह अफवाह फैलाई गई कि मस्जिद को गिराया जा रहा है, जबकि नगर निगम हाईकोर्ट के आदेश पर केवल अवैध अतिक्रमण हटा रही थी।

Health homeslider

फैटी लिवर से बचना है तो आज ही शुरू करें ये 3 सब्जियां, एक्सपर्ट की सलाह

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब खान-पान के चलते लिवर से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सही डाइट अपनाना बेहद जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती हैं। AIIMS के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में एक […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More
Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More