यूपी में ठंड का स्विस अलर्ट! इन 5 शहरों में आज स्विट्जरलैंड जैसा तापमान

uttar pradesh weather report 1767760837 1

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सर्दी ने आज ऐसा असर दिखाया कि लोगों को यूरोप के ठंडे देश स्विट्जरलैंड की याद आ गई। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि यूपी के पांच शहरों में तापमान लगभग उतना ही है, जितना इस समय स्विट्जरलैंड के मैदानी इलाकों में रहता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, बुधवार सुबह प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कड़ाके की ठंड देखने को मिली। सुबह-सुबह सड़कों पर धुंध, ठंडी हवा और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई जगहों पर लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए।

इन 5 शहरों में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आजमगढ़ में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। इसके अलावा गोरखपुर में 5.1 डिग्री, वाराणसी में 6.8 डिग्री, झांसी में 7.5 डिग्री और मुरादाबाद में 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इन शहरों में सुबह और देर रात ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया गया।

अन्य जिलों का हाल

प्रदेश के अन्य जिलों में भी ठंड ने अपना असर दिखाया। आगरा में 9.1, बरेली और बिजनौर में 8, मेरठ में 8.2, लखनऊ एयरपोर्ट पर 9.6 और प्रयागराज में 9.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि ये आंकड़े स्विस लेवल से थोड़े ज्यादा हैं, लेकिन ठंड का असर यहां भी साफ नजर आया।

हरिद्वार कुंभ क्षेत्र बनेगा ‘सनातन नगरी’? गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक को लेकर सरकार की बड़ी तैयारी

स्विट्जरलैंड से क्यों हो रही तुलना?

स्विट्जरलैंड अपने ठंडे और संतुलित मौसम के लिए जाना जाता है। जनवरी और फरवरी में वहां तापमान अक्सर माइनस 2 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। यूपी के कुछ शहरों में दर्ज तापमान इसी दायरे के करीब पहुंच गया है, इसी वजह से इसे ‘स्विट्जरलैंड जैसी सर्दी’ कहा जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में रात का तापमान कम ही रहने की संभावना है। सुबह के समय घना कोहरा और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

ग्रहों की चाल बदलेगी भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope मेष : आपकी वाणी से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। मन में नकारात्मक विचार आने से मन उदास रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। नौकरी में बदलाव या प्रमोशन होने से तरक्की संभव है। जीवन साथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी घेर सकती हैं। आपकी व्यस्तता आपको थका सकती है। वृषभ : […]

Spread the love
Read More
Afghanistan vs Ireland
Sports Uttar Pradesh

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने मचाई तबाही, दोनों ने ठोके शानदार शतक

अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने ठोके धमाकेदार शतक Afghanistan vs Ireland: अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मुकाबले में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। टीम के दो बल्लेबाजों इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल ने शानदार शतक जड़कर आयरलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

दो मासूम बेटियों की मौत से पहले पिता ने लिखा था सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद की जांच में जुटी पुलिस

बेंगलुरु के होटल में दो बेटियों की मौत: स्कूल नोटबुक में मिला कथित सुसाइड नोट, कस्टडी विवाद पर जांच Death of two daughters at a Bengaluru hotel : केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक लग्जरी होटल में दो बच्चियों की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस के मुताबिक, निजी कैब कंपनी […]

Spread the love
Read More