हल्द्वानी में भाजपा पार्षद की गोली से युवक की मौत

Untitled 2 copy 5

नया लुक ब्यूरो 

हल्द्वानी। शहर के जज फार्म क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब भाजपा के पार्षद अमित बिष्ट पर एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा पार्षद अमित बिष्ट ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जज फार्म निवासी नितिन लोहनी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पार्षद अमित बिष्ट को हिरासत में ले लिया है। मौके से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर को भी कब्जे में ले लिया गया है। फिलहाल गोली चलाने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इधर, पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और परिस्थितियों का खुलासा किया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क नजर आ रहा है।

Spread the love

Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

अपर महानिरीक्षक कारागार का अजब गजब कारनामा

Jail प्रदेश की जेलों से पर्ची भेजकर मंगाया जाता राशन, सब्जी, दूध नज़ारत से मंगाए जा रहे लैपटॉप और घरों की गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल लखनऊ। कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक जेल प्रशासन को प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी भले ही शून्य हो किंतु वसूली के संसाधन जुटाने में इन्हें महारत हासिल कर रखी […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक जाम का अलर्ट, कांवड़ यात्रा के चलते इन रास्तों से बचें

सावन शिवरात्रि पर दिल्ली-NCR में ट्रैफिक का दबाव बढ़ने की आशंका इन रास्तों पर संभलकर निकलें NCR : नई दिल्ली। सावन शिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा अपने चरम पर पहुंचने के कारण मंगलवार, 11 अगस्त को दिल्ली-NCR में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या और श्रद्धालुओं की आवाजाही को […]

Spread the love
Read More