चौक खिचड़ी मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। महराजगंज जनपद स्थित नगर पंचायत चौक के सभागार में आगामी खिचड़ी मेले को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार तथा नगर पंचायत चौक के अधिशासी अधिकारी ओम प्रकाश यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मेले को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मेले क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे, खोया-पाया केंद्र, प्रत्येक मार्ग पर बैरिकेडिंग, तथा रूट डायवर्जन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई ताकि श्रद्धालुओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मेले के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल की तैनाती की जाए। साथ ही 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पर्याप्त शौचालय व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, तथा स्वास्थ्य संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर पैनी नजर रखी जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मेले के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक के अंत में संबंधित विभागों को उनके दायित्वों के अनुसार स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Purvanchal

बौद्ध भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो का भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह में हुआ भव्य स्वागत

    उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। विवार को भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह व रामग्राम जनपद महराजगंज में पुज्य भिक्षु सुमित रत्न महाथेरो जी का आगमन हुआ । ये भी पढ़ें बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत से पहले सियासी हलचल तेज नया लुक के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें […]

Read More
Purvanchal

एसएसबी के महानिरीक्षक ने सोनौली सीमा का किया दौरा, स्थानीय अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! एसएसबी के महानिरीक्षक लखनऊ रत्न संजय कटियार ने रविवार की दोपहर सोनौली सीमा का दौरा कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने स्थानीय अधिकारियों के साथ सोनौली एसएसबी चेकपोस्ट पर समन्वय बैठक की। बैठक में भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे दोनों देशों […]

Read More
Politics Purvanchal

शहीदों का यह सम्मान, कैसे सहेगा हिंदुस्तान, कोई भी देशभक्त यह सीन देखकर रो पड़ेगा

  पूर्वांचल के नौतनवां में कितनी मिल रही है शहीदों को इज्जत देखकर खुद जान लीजिए सवाल- क्या इसी सम्मान के लिए सब त्यागकर सीमा पर लड़ने जाते हैं सेना के जवान कारगिल शहीद पूरन बहादुर थापा की मूर्ति हटाए जाने पर धरना की चेतावनी उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां में कारगिल के शहीद पूरन बहादुर […]

Read More