कृष्णानगर: सेवानिवृत्त होमगार्ड ने खुद को गोली मारकर दी जान

Kaiserbagh Shooting Incident
  • लाइसेंसी राइफल से घटना, बीमारी से ग्रस्त थे मदन गोपाल
  • कनौसी इलाके में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। काफी दिनों से बीमार चल रहे 65 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड मदन गोपाल वर्मा को भीतर ही भीतर तोड़ कर रख दिया। इसी से परेशान होकर होकर मदन ने रविवार को अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कनपटी पर गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के मुताबिक जांच पड़ताल के बाद पता चला है कि मदन काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका एक डॉक्टर के यहां से इलाज चल रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पूरे घटनाक्रम पर एक नजर

कृष्णानगर क्षेत्र स्थित कनोसी निवासी 65 वर्षीय रिटायर्ड होमगार्ड मदन गोपाल वर्मा पत्नी, दो बेटों व बहू के साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि मदन गोपाल वर्मा काफी दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके चलते वह काफी परेशान चल रहे थे। रविवार मदन गोपाल वर्मा ने अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले भागकर कमरे में गए तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर फर्श पर पड़े थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Spread the love

Untitled 21 copy
Crime News Uttar Pradesh

कृष्णानगर: प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या

चचेरे मामा से लड़ी आंख तो पति को उतरवा दिया मौत के घाट पत्नी सहित दो गिरफ्तार, घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: काकोरी क्षेत्र के गोला कुआं टिकैत गंज निवासी 35 वर्षीय रामबाबू मौर्या ने जिस पुष्पा मौर्या को दिल दिया और उससे विवाह कर जिंदगी बीताने का वादा किया, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

सरोजनीनगर: डंफर की टक्कर से वैगनआर सवार उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की मौत

खड़े डंफर में टकराने से हुई घटना का मामला हादसे की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में दौड़ी शोक की लहर, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के दरोगा खेड़ा पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार से जा रहे 52 वर्षीय उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह की वैगनआर सड़क किनारे पहले से खड़े […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News homeslider Uttar Pradesh

बुजुर्ग महिला कहीं लापता, पुलिस कर रही तलाश

ए अहमद सौदागर Lucknow:  चिनहट क्षेत्र स्थित गणेशपुर रहमान पुर निवासी मोनू कुमार की 70 वर्षीय मां प्रकाश कुमारी घर से टहलने के लिए निकलीं वापस घर नहीं लौटीं। घरवालों ने चिनहट कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोनू कुमार ने बताया कि उनकी मां […]

Spread the love
Read More