आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशिक्षित वार्डेनों की भूमिका महत्वपूर्ण: DK ठाकुर

Untitled 22 copy
  • नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डेन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह

लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ स्थित मून हॉल में संचालित नागरिक सुरक्षा संगठन के वार्डेन क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस श्री डी.के. ठाकुर (आईपीएस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डीके ठाकुर (आईपीएस) ने दीप प्रज्वलन कर किया। तत्पश्चात नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डेन ने मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक डी.के. ठाकुर को अंग-वस्त्र, पुष्प-गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त समस्त प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

इस मौके पर उन्होंने नागरिक सुरक्षा वार्डेन सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन, आपातकालीन परिस्थितियों तथा जन-सुरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित वार्डेनों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा-भाव एवं निरन्तर प्रशिक्षण के माध्यम से समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कुल 04 सत्रों में आयोजित किया गया, जिसमें प्रत्येक सत्र की अवधि 07 दिवस की रही। प्रत्येक सत्र में 90 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 360 वार्डेनों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर आज प्रमाण-पत्र प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी, सुनील शुक्ला, नफीस अहमद, डॉ. दिनेश माथुर, सुनील तिवारी, अरविन्द मिश्रा, माजिद अली, रामगोपाल एश्वर्य, ज्योति खरे, अय्याज सिद्दीकी, सुनील कुमार यादव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील करन चंदानी, गुफरान, उपनियंत्रक रविन्द्र कुमार, एडीसी मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश, ममता रानी, रेखा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Spread the love

Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More
Businessman
Central UP

व्यापारी की पहचान सम्मान के साथ हो: संदीप बंसल

Businessman लालबाग ऑटोमोबाइल एसोसिएशन का गठन लखनऊ। लालबाग हजरतगंज परिक्षेत्र में तीन सितंबर स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारियों के संदर्भ में व्यापारी जोड़ों सदस्यता एवं संपर्क अभियान को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कहा कि स्वदेशी व्यापारी कुंभ का मुख्य उद्देश्य व्यापारी की पहचान को बदलना, […]

Spread the love
Read More
Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More