चौक में खिचड़ी मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने अधिकारियों के साथ की विस्तृत समीक्षा बैठक

Untitled 13 copy 2

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। खिचड़ी मेले के सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं भव्य आयोजन के दृष्टिगत जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा नगर पंचायत चौक कार्यालय में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक में खिचड़ी मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि खिचड़ी मेला जनपद की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ आयोजन है, अतः श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्थ कैंप, खोया-पाया केंद्र, जूता-चप्पल घर, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निचलौल एवं महराजगंज मार्ग पर भव्य स्वागत द्वार स्थापित करने तथा पूरे मेला क्षेत्र को आकर्षक ढंग से सजाने के निर्देश दिए, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को एक सकारात्मक और भव्य अनुभूति हो। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए जिलाधिकारी ने पर्याप्त संख्या में पार्किंग स्थलों की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों के दृष्टिगत न्यूनतम दो पार्किंग स्थल रिजर्व रखने के निर्देश दिए।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा निचलौल एवं झंझनपुर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त बैरीकेटिंग की प्रभावी व्यवस्था कर भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने को कहा गया। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने मेला परिसर में तीन शिफ्ट में सफाईकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त संख्या में महिला एवं पुरुष शौचालयों की व्यवस्था कर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर बल दिया। विद्युत सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने विद्युत खंभों पर 08 फीट तक इंसुलेशन की व्यवस्था कराने तथा मेला अवधि के दौरान 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे मेला परिसर में पीए सिस्टम लगवाकर उसके माध्यम से आवश्यक सूचनाओं, दिशा-निर्देशों एवं आपातकालीन घोषणाओं के प्रसारण की व्यवस्था करने को कहा।

इसके साथ ही एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित कर सीसीटीवी एवं अन्य माध्यमों से पूरे मेला परिसर की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण करने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, जिससे खिचड़ी मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया और मंदिर परिसर में तहबाजारी और झूलों को लगवाने के दौरान सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) डॉ प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, ईओ नगर पंचायत चौक ओम प्रकाश यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More