अंकिता प्रकरण में विश्वसनीय साक्ष्य दें तो सरकार हर जांच को तैयार : सुबोध उनियाल

Untitled 2 copy 2

देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड सरकार ने एक बार फिर अपना रुख स्पष्ट किया है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि यदि अंकिता केस में किसी के पास भी कोई नया और विश्वसनीय साक्ष्य है, तो सरकार उसे स्वीकार करने और उसके आधार पर हर स्तर की जांच कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। मंत्री उनियाल ने जनता और संबंधित पक्षों से अपील की कि वे साक्ष्यों के साथ आगे आएं।

उन्होंने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया कि जो भी व्यक्ति इस मामले में पुख्ता सबूत पेश करेगा, सरकार उसे पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का उद्देश्य अंकिता को पूर्ण न्याय दिलाना है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरती जाएगी। साजिश की आशंका पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री ने एक गंभीर पहलू की ओर भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस मामले में जो अपराधी सजा पा चुके हैं या जेल में हैं, उन्हें बचाने की कोई बड़ी साजिश भी रची जा रही हो सकती है। उन्होंने विपक्ष और अन्य आंदोलनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि बिना तथ्यों के आरोप लगाना जांच को भटकाने का प्रयास हो सकता है।

Spread the love

Ayodhya
homeslider Uttar Pradesh

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, कुम्हारों को मिले दीयों के ऑर्डर

Ayodhya: आगामी दीपोत्सव को लेकर अयोध्या में तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। रामघाट से लेकर सरयू तट और आसपास के घाटों को आकर्षक रूप देने के लिए विभिन्न स्तरों पर काम किया जा रहा है। दीपोत्सव के दौरान घाटों को बड़ी संख्या में मिट्टी के दीयों से सजाने की योजना है। इसी को […]

Spread the love
Read More
election Commission
homeslider Politics Uttar Pradesh

कटघरे में चुनाव आयोग

  राजीव तिवारी बाबा election Commission: भारत के लोकतंत्र में चुनाव आयोग की विश्वसनीयता केवल किसी सरकारी संस्था की प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है। यह उस भरोसे की बुनियाद है जिसके सहारे करोड़ों मतदाता यह मानकर मतदान करते हैं कि उनका वोट सुरक्षित है, मतदाता सूची निष्पक्ष है और चुनाव कराने वाली संस्था सत्ता और […]

Spread the love
Read More
homeslider Politics Uttar Pradesh

G20 समिट के लिए अमेरिका जाएंगे PM मोदी? ट्रंप से मुलाकात की चर्चा तेज

PM मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका, G20 में ट्रंप से मुलाकात के आसार New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिसंबर में अमेरिका दौरे को लेकर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। अगर यह यात्रा तय होती है, तो प्रधानमंत्री मोदी फ्लोरिडा में आयोजित होने वाले G20 लीडर्स समिट में हिस्सा ले सकते […]

Spread the love
Read More