‘घर कब आओगे’, बॉर्डर 2 के गाने के टीज़र ने फिर जगा दी देशभक्ति की भावना

2j9q5reg sunny  625x300 29 December 25

भारतीय सिनेमा के सबसे भावुक और यादगार देशभक्ति गीतों में शामिल ‘घर कब आओगे’ एक बार फिर दर्शकों के दिलों को छूने के लिए तैयार है। करीब 28 साल बाद फिल्म बॉर्डर 2 के साथ इस आइकॉनिक गीत का नया संस्करण सामने आ रहा है। मेकर्स ने सोमवार को गाने का टीज़र रिलीज कर दिया, जिसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भावनाओं की लहर दौड़ा दी।

टीज़र के साथ यह भी खुलासा हुआ कि इस गाने के लिए भारतीय संगीत जगत के दिग्गज सिंगर्स सोनू निगम, अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ एक साथ आए हैं। इसे भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे बड़ा म्यूज़िकल कोलैबोरेशन माना जा रहा है। मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर टीज़र साझा करते हुए लिखा कि यह गीत पीढ़ियों से जुड़े एक क्लासिक को नई आवाज़ और नई भावना के साथ वापस ला रहा है।

‘घर कब आओगे’ का पूरा गाना 2 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान के जैसलमेर स्थित लोंगेवाला–तनोत में एक भव्य लॉन्च इवेंट का आयोजन किया जाएगा। यह वही इलाका है, जो बॉर्डर फिल्म की कहानी और देशभक्ति की भावना से गहराई से जुड़ा रहा है। इस गाने के पीछे की म्यूज़िकल टीम भी खास है। ओरिजिनल फिल्म बॉर्डर के संगीतकार अनु मलिक की धुन को इस बार संगीतकार मिथुन ने नए अंदाज़ में रीक्रिएट किया है। गीत के नए बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं, जो जावेद अख्तर द्वारा लिखे गए मूल गीत की भावनात्मक विरासत को आगे बढ़ाते हैं।

उन्नाव रेप केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कुलदीप सिंह सेंगर की रिहाई पर रोक

 

1999 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर का गीत ‘संदेशे आते हैं’ आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है। सोनू निगम और रूपकुमार राठौड़ की आवाज़ में गाया गया वह गीत भारतीय सैनिकों की भावनाओं का प्रतीक बन गया था। अब बॉर्डर 2 में उसी भावनात्मक धरोहर को नए सिरे से पेश किया जा रहा है। अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल एक बार फिर दमदार भूमिका में नजर आएंगे। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह जैसी मजबूत स्टारकास्ट फिल्म को और खास बना रही है।

फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के साथ मिलकर किया गया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता के सहयोग से बनी यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Spread the love

Kanpur
Entertainment

‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो से छिपी प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

Kanpur: स्थानीय देशी भाषा, लोक संस्कृति और क्षेत्रीय (लोकल) प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से ‘द ठलुआगीरी’ टैलेंट शो के ऑडिशन प्रदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित किए जा रहे हैं। शो का उद्देश्य उन प्रतिभाशाली कलाकारों को मंच प्रदान करना है, जो संसाधनों और उचित अवसर के अभाव में अपनी […]

Spread the love
Read More
Entertainment

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। जुबिन भी फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभी तय नहीं किया बेटे का नाम जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More