जेन-जी आंदोलन के बाद बने दलों में एकजुटता की पहल, काठमांडू में अंतर-पार्टी संवाद आयोजित

Untitled 7 copy 21

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद गठित विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच आपसी सहयोग, सहमति और एकता के साथ आगे बढ़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण अंतर-पार्टी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 2082 साल पौष 12 गते (दिसंबर 2025) को काठमांडू के लाजिम्पाट स्थित होटल ली हिमाल में संपन्न हुआ। वरिष्ठ पत्रकार ऋषि धमला के संयोजकत्व में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में नागरिक बचाउ दल नेपाल के सभापति माधव कल्पित सहित प्रभु शाह, सर्वेन्द्र खनाल, नवराज सुवेदी, आदित्य सिंह समेत दो दर्जन से अधिक राजनीतिक दलों के प्रमुख और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न दलों के नेताओं के बीच अंतरक्रियात्मक चर्चा हुई, जिसमें देश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, जेन- जी आंदोलन की उपलब्धियों और भविष्य की राजनीतिक दिशा पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में शामिल वक्ताओं ने साझा रूप से यह जानकारी दी कि संवाद के माध्यम से दलों के बीच एकता की ठोस पहल शुरू हो चुकी है। प्रतिभागियों का कहना था कि आपसी मतभेदों को दरकिनार कर राष्ट्रीय हित में मिलकर आगे बढ़ना समय की आवश्यकता है, और इस दिशा में ऐसे संवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रखे।

Spread the love

Saudi Arabia
Crime News International

सऊदी अरब में आग का कहर, सोफा फैक्ट्री में 16 बांग्लादेशी मजदूरों की मौत

रियाद में सोफा फैक्ट्री बनी आग का गोला Saudi Arabia sofa factory fire: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक दर्दनाक हादसे में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई। रियाद के मूसा सनैया इलाके में स्थित एक सोफा फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूर […]

Spread the love
Read More
WhatsApp Image 2026 08 08 at 9.21.41 PM
Crime News International

सोनौली सीमा पर कस्टम और एसएसबी को मिली बड़ी कामयाबी

नेपाल से भारत आ रही मिनी ट्रक से 13,620 किलो नीयारा जब्त चालक और खलासी गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली में कस्टम विभाग और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने नेपाल से भारत आ रहे एक मिनी ट्रक से लगभग 13,620 […]

Spread the love
Read More
Pakistan-Türkiye-Saudi alliance
International

पाकिस्तान-तुर्किए-सऊदी की नई दोस्ती, क्या बदलने वाला है अमेरिका का दबदबा?

Pakistan-Türkiye-Saudi alliance : पश्चिम एशिया और दक्षिण एशिया की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच पाकिस्तान, तुर्किए और सऊदी अरब के बीच हुआ नया रक्षा समझौता चर्चा में है। सात अगस्त को तीनों देशों ने एक आपसी रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे मक्का संयुक्त रक्षा समझौता बताया जा रहा है। इस समझौते ने क्षेत्रीय सुरक्षा […]

Spread the love
Read More