उत्तर प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर, 22 जिलों में रेड अलर्ट

2025 11image 13 50 063799838otp547

उत्तर प्रदेश इस समय भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। चुभती पछुआ हवाओं और गलन भरी ठंड ने खासतौर पर तराई और पूर्वांचल के इलाकों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में कोहरे की मोटी चादर छा गई, जिससे दृश्यता लगभग शून्य हो गई और सड़क व रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ा।

राजधानी लखनऊ के साथ प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कुशीनगर, सहारनपुर, बलिया, मुरादाबाद, अलीगढ़ सहित कई जिलों में सुबह के समय वाहन रेंगते नजर आए। कई जगहों पर स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घने कोहरे और ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी धूप राहत नहीं दे सकी। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई और कई जिलों में शीत दिवस जैसे हालात बने रहे। रात के तापमान में भी तेज गिरावट देखने को मिली। मेरठ में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडी रात रही।

राबड़ी आवास की रातोंरात शिफ्टिंग पर BJP का तंज, बोले– टोंटी खोलकर मत ले जाइएगा

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने शनिवार के लिए प्रदेश के 22 जिलों में घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में दृश्यता शून्य के करीब रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 15 जिलों में अत्यंत शीत दिवस की चेतावनी दी गई है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिख रहा है। पहाड़ों से आ रही ठंडी पछुआ हवाओं के चलते अगले चार दिनों तक प्रदेश में ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि दिन के तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन रात का पारा लगातार गिर सकता है।

लखनऊ में शुक्रवार को देर सुबह तक कोहरा छाया रहा। दोपहर में हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन तेज ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी रही। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और देर रात अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Spread the love

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश
accidents Uttar Pradesh

यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश, 15 लोगों की गई जानें 63 जिलों में अतिवृष्टि, 117 मकान गिरे

  यूपी में 36 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश:   19 गुना ज्यादा बारिश, राहत आयुक्त ने डीएम को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए ए अहमद सौदागर लखनऊ। यूपी में पिछले 36 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं।अतिवृष्टि और आंधी-तूफान से प्रदेश में 15 लोगों की मौत हुई हैं। वही […]

Spread the love
Read More
BKT
accidents Uttar Pradesh

बीकेटी में तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के बीच मकान की छत अचानक गिर गई

बीकेटी:  जबतक ग्रामीण पहुंचते तबतक हो चुकी थी बहुत देर, तेज बारिश के चलते नहीं आई आवाज भौली गांव में हुई घटना का मामला -ए अहमद सौदागर लखनऊ।बीकेटी थाना क्षेत्र के भौली गांव में शनिवार को तेज बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर 65 वर्षीय बजरंगी यादव की मौत […]

Spread the love
Read More