स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित

Untitled 9 copy 20

उत्तर प्रदेश । देवरिया जिला स्थित सोहनपुर में स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद रामनरेश कुशवाहा की स्मृति में संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसकी शुरुआत अतिथियों द्वारा सेनानियों के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। अध्यक्षता करते हुए भोजपुरिया अमन के संपादक डॉ जनार्दन सिंह ने कहा कि सोहनपुर के सेनानियों ने 1857 की क्रांति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था।उनकी संघर्ष समर्पण त्याग आज के समाज के लिए प्रेरणादायक है। सेनानी रामनरेश कुशवाहा  के सानिध्य में रहने का सुअवसर मिला है। वे गरीब मजदूर और वंचित समाज के रहनुमा थे। वे महामानव थे। मुख्य अतिथि किसान मजदूर के नेता शिवाजी राय ने कहा कि देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। संसाधनों पर पूंजीपतियों का कब्जा होते जा रहा है।

युवाओं को आगे आकर इसका सार्थक विरोध करना चाहिए,जैसे अंग्रेजों के खिलाफ हमारे देश के सेनानियों ने किया था। कार्यक्रम के संयोजक डॉ मनीष कुशवाहा उर्फ भईया  ने कहा कि हमारे नाना स्वर्गीय रामनरेश कुशवाहा ने समाज में जो मशाल जलाई थी, उसे धधकती ज्वाला बनाने का संकल्प लेता हूं। जिला पंचायत सदस्य अभिजीत यादव ने कहा कि सोहनपुर के सेनानियों ने देश के लिए जो शहादत दिए हैं, उनकी स्मृति में हर साल आयोजन होगा। सिवान से आए शिक्षक सह साहित्यकार संजय कुमार यादव ने सेनानियों की जीवनी को लिपिबद्ध करने की बात करते हुए अपनी कविता प्रस्तुत किए।

इंजीनियर रामनरेश सिंह ने सेनानियों के बलिदान को समाज के युवाओं के सामने लाने की बात कहा। शंभू शरण सिंह ने देवरिया जिला के सभी सेनानियों के चित्रों का संग्रहालय बनाने की बात कहे। सोहनपुर के ग्राम प्रधान विनोद पाण्डेय ने कहा कि सोहनपुरवासियों के लिए गर्व की बात है कि हमारे पूर्वजों ने 1857 की क्रांति की मशाल सोहनपुर में जलाई थी। छात्र नेता राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सेनानी रामनरेश कुशवाहा की प्रतिमा यहां लगनी चाहिए।

बिट्टन गोंड ने कहा कि रामनरेश कुशवाहा के कारवां को आगे बढ़ाने की हम युवाओं की जिम्मेदारी है। पत्रकार असलम परवेज,रमाकांत भारती, रजनीश पटेल,उदय प्रताप सिंह,नन्हे यादव ने भी संबोधित किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सह साहित्यकार डॉ. मन्नू राय तथा धन्यवाद ज्ञापन डब्लू कुमार यादव ने किया। कार्यक्रम में सीमा कुशवाहा,विकास कुमार सिंह,अनिल कुमार सिंह,सत्येंद्र पाण्डेय,आनंद प्रकाश, ललन जी मदेशिया, शिक्षक शिवमूर्ति तिवारी,विक्रांत ठाकुर, डॉ मुकेश कुमार दुबे दुर्लभ,नीरज जायसवाल,शैलेश कुशवाहा सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More