ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: दो करोड़ की अवैध हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Untitled 4 copy 26
  • 950 ग्राम अवैध हेरोइन, एक अर्टिगा कार, एक मोबाइल फोन व 550 रूपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने दो करोड़ की अवैध हेरोइन बरामद करने के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। एएनटीएफ के हत्थे चढ़ा तस्कर भदोही जिले से खरीदकर मुंबई में लेजाकर फुटकर में बेचकर मोटी रकम हासिल करता है। एएनटीएफ टीम को दबोचे गए तस्कर के पास से 950 ग्राम अवैध हेरोइन, एक अर्टिगा कार, एक मोबाइल फोन व 550 रूपए की नकदी बरामद हुई है। बरामद हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के उपनिरीक्षक चंदन पांडेय के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक शख्स है जो भदोही जिले से अवैध हेरोइन खरीदकर अर्टिगा कार में रखकर मुंबई में लेजाकर सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक तस्कर वाराणसी जिले के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र स्थित कस्बा लहरतारा में मौजूद है जो अर्टिगा कार में मादक पदार्थ (हेरोइन) की खेप लेकर जाने वाला है।

इस सूचना पर ANTF टीम सक्रिय हुई और मंडुवाडीह पुलिस के सहयोग से घेरेबंदी कर मौके से अर्टिगा कार सहित तस्कर को धरदबोचा। उपनिरीक्षक चंदन पांडेय के मुताबिक पूछताछ में पकड़े गए तस्कर ने अपना नाम भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र स्थित गणेश रायपुर गांव निवासी लक्ष्मीकांत उपाध्याय बताया। पूछताछ में यह भी बताया वह भदोही जिले से अवैध हेरोइन खरीदकर अर्टिगा कार से मुंबई जाने की फिराक में था कि एएनटीएफ और मंडुवाडीह की संयुक्त पुलिस टीम ने दबोच लिया। उपनिरीक्षक चंदन पांडेय ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर शराब तस्करी का खुलासा, एक गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनौली में पुलिस,SSB और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने भारत-नेपाल सीमा के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान एक टोयटा कार से 225 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

निगोहां में एक युवक की बेरहमी से हत्या

पुलिस संदिग्ध मानकर मामले की कर रही पड़ताल छानबीन में जुटी पुलिस का दावा, मृतक शराब पीने का था आदी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र भेजा प्रयोगशाला बक्तौरी खेड़ा गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: राजधानी लखनऊ हो रही सिलसिलेवार घटनाओं का मामला थम नहीं रहा […]

Spread the love
Read More