गुरुवार के दिन इन राशियों को मिलेगा कारोबार में लाभ

राशिफल

राजेन्द्र गुप्ता

मेष : आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज दूर की यात्रा न करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अजनबी लोगों पर भरोसा न करें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। हो सके तो लंबी दूरी की यात्रा टाल दें। खान-पान का ध्यान रखें, स्वास्थ्य खराब हो सकता है। परिजनों के साथ वाद-विवाद और व्यर्थ व्यय से बचें।

वृषभ : जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश भी कर सकते हैं, लाभ होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए प्रयास सफल होगा। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। नए अवसर आपके जीवन में परिवर्तन लाएंगे।

मिथुन : आज का दिन उन्नतिदायक है। पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। बुद्धि-विवेक से सफलता मिलेगी। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। कम प्रयास में ही आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी।

कर्क : ग्रह-नक्षत्रों में परिवर्तन देखने को मिलेगा। परिस्थितयां आपका साथ देंगी। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। कलाकार एवं कारीगरों को उनकी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। अचानक कोई शुभ समाचार या रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धन से संबंधित लाभ की संभावना रहेगी।

ये भी पढ़े

पिशाचमोचन श्राद्ध: प्रेतयोनि से मुक्ति का पावन अवसर

सिंह : आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। खुशी बरकरार रहे इसके लिए सावधान हो जाएं। वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। जोखिम वाले काम आज ना करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। किसी बात को लेकर आपका मन अशांत रह सकता है।

कन्या : आत्मविश्वास एवं पराक्रम में वृद्धि के कारण सफलता आपको अवश्य प्राप्त होगी। मेहनत के अनुपात में लाभ अवश्य प्राप्त होगा। नौकरी और व्यापार से संबंधित यात्रा सफल रहेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा, व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

तुला : प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। यश, मान और सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है। वैवाहिक जीवन में आपसी प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। मेहनत के अनुपात में लाभ मिलेगा।

वृश्चिक : समस्याएं आज सुलझने लगेंगी। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग एवं कार्य करने के लिए उत्साह बना रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। कारोबार में बेहतरी आएगी। परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के विशेष योग हैं। घर में सुख-शांति रहेगी।

ये भी पढ़े

स्त्रियों की हथेली में ये पाँच निशान होते हैं शुभ

धनु : पूर्व अर्जित मान-सम्मान एवं लाभ बरकरार रखने के लिए आज आपको समझकर कार्य करना पड़ेगा। अनावश्यक खर्च से बचें, दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद ना हो, ध्यान रखें। आकस्मिक धन खर्च की आशंका है। धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी।

मकर : आज मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। दिन मंगलमय बीतेगा। विशेष लाभ के योग हैं। जोखिमपूर्ण निवेश में भी लाभ होगा। कार्यों की पूर्णता और जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद ले सकेंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

कुंभ : आज दिन भर कार्य की व्यस्तता रहेगी। मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पूजा-पाठ से मन प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात एवं सहयोग प्राप्त होगा। पुराने अटके काम भी आज पूरा करने का प्रयास करेंगे। यात्रा सुखद रहेगी। कारोबार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

मीन : भाग्य आज आपका साथ देने के लिए बेताब है। आध्यात्मिक सुख एवं शांति का वातावरण बना रहेगा। नए अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक मामलों में भविष्य के लिए अच्छी प्लानिंग कर सकेंगे। नए वस्त्र और आभूषणों के पीछे धन व्यय होगा। अपनों का सहयोग मिलेगा, मित्र भी साथ देंगे।

NEET Exam
Analysis homeslider

नीट परीक्षा रद्द, छात्र परेशान, सड़क पर संग्राम

तीन मई को संपन्न हुई नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा पर एक बार फिर ग्रहण लग गया है। देशभर के लाखों छात्रों की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने परीक्षा रद्द करने का ऐलान कर दिया। नीट परीक्षा में करीब 24 लाख परीक्षार्थी बैठे थे। पेपर लीक की खबरों ने पूरे सिस्टम […]

Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP

मुख्य बिल्डिंग में बैठेंगे भूपेंद्र, बाकी मंत्रियों को बापू भवन में स्थान

प्रमोशन पाने वाले सोमेंद्र तोमर और अजीत पल भी बापू भवन से चलाएंगे विभाग BJP में पहुंचे मनोज पांडेय बापू भवन के आठवें तल की बढ़ाएंगे शोभा नया लुक ब्यूरो लखनऊ। रविवार को मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सभी मंत्रियों को उनका अपना अपना कमरा मिल गया। प्रदेश अध्यक्ष से दोबारा कबीना मंत्री बने भूपेंद्र […]

Read More
पिंडदान
homeslider National

पत्नी के रील से परेशान पति ने रील बनाकर किया पत्नी का पिंडदान

लखनऊ। बीते दिनों हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति अपनी जीवित पत्नी का प्रतीकात्मक पिंडदान करता नजर आया। वीडियो में वह पत्नी की तस्वीर पर थूककर उसे गंगा में बहाते हुए दिखाई दिया था। इस घटना ने सोशल मीडिया से लेकर […]

Read More