क्रिसमस-डे शहर रहेगा यातायात व्यवस्था में बदलाव

Untitled 5 copy 23

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। क्रिसमस-डे पर्व के मौके पर गुरुवार दोपहर बाद करीब तीन बजे से यातायात व्यवस्था में फेरबदल किया गया है।

यहां रहेगा यातायात व्यवस्था में बदलाव

सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात अशोक लाट कैसरबाग या केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील से सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील से सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नही आ सकेगा बल्कि यह यातायात चिरैयाझील से सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, केडी सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। अल्का तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।

बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा/लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नवल किशोर रोड/लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा। मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा/बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नो पार्किंग जोन पर एक नजर

हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहा से मेफेयर तिराहा एवं अल्का तिराहा से बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहे तक किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

यहां रहेगी पार्किंग 

कार्यक्रम में आने वाले वाहन सेन्ट फ्रासिन्स स्कूल के अन्दर एवं बाहर सड़क के किनारे-किनारे एक पक्ति में पार्क होंगे।हजरतगंज मल्टीलेवल पार्किंग में अन्य वाहन नवल किशोर रोड से होकर पार्किंग में आ-जा सकेंगे। बताते चलें कि कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायर सर्विस, शव वाहन, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा अनुमन्य रहेगा, इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Spread the love

Nepal
Crime News homeslider International

अंतरराष्ट्रीय रूट से नशीले पदार्थों की तस्करी पर चिंता

नेपाल मार्ग से भारत में मादक पदार्थ तस्करी की आशंका, जांच तेज थाईलैंड का माल, नेपाल का रास्ता और भारत में चुपके से एंट्री उमेश चन्द्र त्रिपाठी Nepal नेपाल ड्रग तस्करी का बड़ा हब बनता जा रहा है। कहते हैं “रास्ते हजार हैं, पर नेपाल का अपना ही स्वैग है! म्यांमार के एक नागरिक को लगा […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

गोंडा में गरजे CM योगी : उत्सव में खलल डालने वालों का भविष्य भी होगा खत्म

अयोध्या पर सीएम योगी का सख्त संदेश, अब बदल चुका है सिस्टम गोंडा में विकास की बड़ी छलांग, 262 परियोजनाओं का लोकार्पण जनता को मिला विकास का फल, CM ने बताया कमल बटन का असर अन्नप्राशन संस्कार और स्टॉल निरीक्षण में दिखा सीएम का अलग अंदाज उमेश चन्द्र त्रिपाठी लखनऊ \ गोंडा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ […]

Spread the love
Read More
Maharajganj :
Uttar Pradesh

लापरवाही पर भड़के DM महराजगंज, दो कानूनगो व लेखपाल पर गाज गिरनी तय

लापरवाही पर भड़के DM महराजगंज, दो कानूनगो व लेखपाल पर गाज गिरनी तय दो टूक लहजे में कहा- कार्रवाई में हुई देरी तो जवाबदेही होगी तय जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर, असंतोषजनक फीडबैक मिलने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय  मनोज कुमार त्रिपाठी Maharajganj :  तहसील सदर सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल […]

Spread the love
Read More