गोसाईगंज: पुलिस को झूठी सूचना देना छह लोगों के लिए पड़ा भारी, पहुंचे सलाखों के पीछे

Untitled 4 copy 23
  • चालाकी बरतने के बाद भी कानून के शिकंजे से नहीं पहुंच सके, छह लोगों को दबोचा

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। मुख्यमंत्री पोर्टल जमीन की कब्जेदारी और पुलिस को लूट होने की सूचना देने वाले शातिर खुद ही अपने बूने जाल में फंस गए। गोसाईगंज पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद झूठी कहानी गढ़ने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह लोग एक-दो बार नहीं कईयो बार जमीन पर कब्जा और लूट की खबर देख पुलिस को गुमराह किया साथ ही व्यस्त खाकी वर्दी वालों का समय भी बर्बाद किया। फिल्म हेराफेरी की तरह आरोपियों ने खूब पुलिस को छकाया, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि कानून के शिकंजे से कोई बच नहीं सकता। इंस्पेक्टर गोसाईगंज डीके सिंह की टीम ने झूठी सूचना देने वालों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

बताते चलें कि गोसाईगंज क्षेत्र स्थित देहरामऊ गांव निवासी राधेलाल, उपरोक्त निवासी विपत्ति, बीरमपुर गांव निवासी विपिन, गोसाईगंज क्षेत्र स्थित बीरमपुर गांव निवासी गोविंद, उपरोक्त निवासी शंभु व गोसाईगंज क्षेत्र के सुरियामऊ गांव निवासी राजकुमार ने झूठी कहानी गढ़कर खूब पुलिस को छकाया। कभी मुख्यमंत्री पोर्टल (जनसुनवाई) तो कभी पुलिस को लूट पाट होने की खबर दी। इस सूचना पर पुलिस हरकत में आकर मौके पर पहुंचती तो सूचना देने वाले भाग निकलते थे। मानो गोसाईगंज पुलिस कई दिनों तक इनकी झूठी कहानी के पीछे-पीछे दौड़ती रही, कहावत नहीं बल्कि हकीकत है अपराधी अपराध करता है, लेकिन मौका-ए-वारदात पर कुछ न कुछ सबूत जरूर छोड़ जाता है।

इंस्पेक्टर गोसाईगंज डीके सिंह के मुताबिक मामले की गहनता से छानबीन की गई तो सच सामने आ गया। उन्होंने बताया कि दो लोगों द्वारा बार-बार मुख्यमंत्री पोर्टल पर गलत सूचना दर्ज कराया जा रहा था। पुलिस ने जांच-पड़ताल की तो पता चला कि दुकान पर दाल खरीदने को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद एक-दूसरे को फंसाने की साज़िश रचा। इंस्पेक्टर के मुताबिक 24 दिसंबर 2025 को आरोपी आरोपी विपिन सूचना देकर बताया कि उसके मित्र गोविंद व शंभु ने लूटपाट की है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि तीनों आरोपी एक ही गांव के निवासी हैं और शराब के नशे में धूत होकर पुलिस को झूठी सूचना दी। एक आरोपी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर जमीन की कब्जेदारी को लेकर सूचना दर्ज करा दिया। मामला मुख्यमंत्री पोर्टल का होने पर पुलिस सक्रिय हुई और गहनता से छानबीन की तो पता चला सबकुछ झूठ है। पुलिस के हत्थे चढ़े सभी आरोपियों ने शातिराना दिमाग लगाया, लेकिन पुलिस की जांच-पड़ताल के बाद सभी झूठे आरोपी पहुंच गए सलाखों के पीछे।

Spread the love

UP Road Accident
accidents Crime News homeslider

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बस-ट्रेलर की टक्कर, कई यात्रियों की हालत गंभीर

UP Road Accident उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार तड़के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ से दिल्ली जा रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में बस […]

Spread the love
Read More
Noida Fire
Crime News homeslider

AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट? नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में आग से अफरा-तफरी

Noida Fire उत्तर प्रदेश के नोएडा में सोमवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सेक्टर-119 स्थित अरण्य सोसाइटी के 21वें फ्लोर पर लगी आग ने देखते ही देखते आसपास के कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एसी फटने या शॉर्ट सर्किट के कारण […]

Spread the love
Read More
Ex Girlfriend
Crime News homeslider

प्रेमिका ने चलती कार से लगाई छलांग…कुछ सेकंड बाद हुआ जोरदार धमाका

Ex-Girlfriend कर्नाटक के तुमकुरू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ जान देने की कोशिश में कार को बम से उड़ा दिया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि महिला समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल […]

Spread the love
Read More