बंथरा: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर टकराई, युवक की दर्दनाक मौत

accident

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। बंथरा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घर से महज एक किलोमीटर दूर दही लेने जा रहे 23 वर्षीय युवक की बाइक बेकाबू होकर बबूल के पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में युवक की जान चली गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। दही लेने निकला था घर से, रास्ते में बिछ गई मौत। हादसा मंगलवार सुबह करीब 9 बजे बंथरा-बिजनौर रोड पर हुआ। मृतक की पहचान राहुल गौतम (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

वह बंथरा के गुलाब खेड़ा निवासी मजदूर महेश गौतम का बेटा था और खुद भी मजदूरी कर परिवार का हाथ बंटाता था। राहुल अपनी बाइक से कासिम खेड़ा तिराहे की ओर जा रहा था। दुदइया खेड़ा स्थित ग्लोरी पब्लिक स्कूल के पास सामने से अचानक एक वाहन आ गया। उस वाहन से खुद को बचाने के प्रयास में राहुल ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे खड़े एक बबूल के पेड़ से जा टकराई।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गई सांसें। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राहुल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। राहगीरों की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत एम्बुलेंस से सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़-राहुल अपने परिवार का छोटा बेटा था। उसके परिवार में बुजुर्ग पिता महेश, मां गुड़िया, एक बड़ा भाई और दो बड़ी बहनें हैं। राहुल की मौत की खबर सुनते ही घर में चीख-पुकार मच गई। बंथरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

बुलंदशहर में 15 मिनट फायरिंग, डबल मर्डर

दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई, फोर्स तैनात Bulandshahr Firing : यूपी के बुलंदशहर में पैसों के लेनदेन को लेकर मारपीट के बाद 15 मिनट तक फायरिंग होती रही, जिससे दो युवकों की मौत हो गयी। हादसा मंगलवार रात 9.30 बजे हुआ। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क […]

Spread the love
Read More
Crime News

पत्नी के पहुंचते ही JE के घर मचा हड़कंप

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के जीरापुर कस्बे में गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब बिजली कंपनी में कार्यरत एक जूनियर इंजीनियर (JE) के घर पर उनकी पत्नी पहुंच गई। महिला का दावा है कि वह अपने पति को भरण-पोषण से जुड़े न्यायालयीन मामले के […]

Spread the love
Read More
Crime News

सिरफिरे छात्र ने चाकू घोंपकर किया पैरामेडिकल छात्रा की हत्या

  District Hospital News : जिला अस्पताल में मंगलवार को सहपाठी छात्र ने एक पैरामेडिकल छात्रा की चाकू मारकर हत्या कर दी। बचाने आई एक महिला कर्मचारी भी इस हमले में घायल हो गईं। पुलिस ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। मिली […]

Spread the love
Read More