पीएम मोदी की चादर के साथ अजमेर पहुंचे किरेन रिजिजू

5104313 untitled 75 copy

अजमेर: सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब पीएम नवाज के 814वें उर्स के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अजमेर शरीफ दरगाह में चादर पेश की जा रही है। प्रधानमंत्री की तरफ से भेजी गई यह चादर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू लेकर अजमेर पहुंचे। उनके आगमन पर अजमेर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया।

सर्किट हाउस में सांसद भागीरथ चौधरी, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मंत्री किरेन रिजिजू का माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला कलेक्टर लोकबंधु सहित प्रशासन के अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सुरक्षा के मद्देनजर सर्किट हाउस और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर को ख्वाजा साहब की दरगाह पर पेश करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री का देश के नाम भेजा गया विशेष संदेश भी दरगाह परिसर में पढ़कर सुनाया जाएगा। यह लगातार 12वीं बार है जब प्रधानमंत्री मोदी की ओर से अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाई जा रही है।

देवरिया में गौ तस्करों से पुलिस की मुठभेड़, फायरिंग में एक आरोपी घायल

उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ में देश-विदेश से जायरीन पहुंच रहे हैं। उर्स ख्वाजा साहब की पुण्यतिथि के अवसर पर मनाया जाता है, जिसे सूफी परंपरा में “विसाल” कहा जाता है। यह पर्व अमन, मोहब्बत और इंसानियत के पैगाम का प्रतीक माना जाता है। इसी क्रम में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से भी अजमेर शरीफ में चादर पेश की गई। दिल्ली से राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ. इमरान चौधरी के नेतृत्व में लाई गई चादर खादिम शेख दौलत अली चिश्ती के माध्यम से दरगाह में चढ़ाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ संघ प्रचारक डॉ. इंद्रेश कुमार ने कहा कि अजमेर शरीफ की दरगाह पूरी दुनिया को शांति, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देती है।

Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में होगा लाभ

Horoscope इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, हर काम में मिलेगी सफलता मेष : कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें। वृषभ : समय अनुकूल नहीं है सतर्क […]

Read More
homeslider Uttar Pradesh

छठ के बाद यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे अलर्ट

Lucknow: छठ महापर्व के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर जंक्शन पर व्यापक तैयारियां की हैं। यात्रियों की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री गौरव अग्रवाल ने डोमिनगढ़ […]

Read More
National

लखनऊ होकर गुजरेंगी नौ त्योहार स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, पंजाब, पुणे, मुंबई और गुजरात जाने वालों को मिलेगी राहत

Lucknow: दीपावली और छठ महापर्व के बाद यात्रियों की वापसी को आसान बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने विभिन्न रूटों पर नौ त्योहार विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें लखनऊ, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और गोरखपुर सहित आसपास के स्टेशनों से गुजरने वाली ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र […]

Read More