फर्जी मार्कशीट बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़, तीन धरे गए

Untitled 19 copy 9
  • इनके पास से फर्जी मार्कशीट, प्रमाण पत्र, मुहरें, मार्कशीट बनाने वाले पेपर
  • लैपटॉप, मोबाइल फोन व दो लाख रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम, सर्विलांस व गोमतीनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने फर्जी दस्तावेज के जरिए मार्कशीट बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा कर तीन हाईटेक जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह फर्जी मार्कशीट डिग्री बनाकर भोले-भाले विधार्थियों को थमाकर उनसे मोटी रकम ऐंठ लेते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से अलग-अलग स्कूलों की 923 फर्जी मार्कशीट प्रमाण पत्र, 15 फर्जी मुहरें, 65 मार्कशीट बनाने वाले पेपर, एक कार, छह लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, चेकबुक व दो लाख रुपए की नकदी बरामद हुई है।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि पूर्वी जोन की क्राइम – सर्विलांस व इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश तिवारी की संयुक्त टीम ने रविवार को अयोध्या जिले के पूरा कलंदर क्षेत्र स्थित पलिया निवासी सत्येन्द्र द्विवेदी, घाटमपुर उन्नाव निवासी अखिलेश कुमार व ईशानगर लखीमपुर-खीरी निवासी सौरभ शर्मा को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर किस्म के जालसाज हैं और यह लोग अंतरराज्यीय स्तर पर रैकेट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म इक़बाल करते हुए कहा कि लखनऊ सहित अलग-अलग राज्यों के नामी-गिरामी स्कूल-कॉलेजों के नाम की फर्जी डिग्री बनाकर भोले-भाले विधार्थियों को थमाकर उनसे मोटी रकम ऐंठ लेते हैं।

यह लोग विद्यार्थियों को को गुमराह कर बिना परिश्रम के डिग्री हासिल कर लेने का लालच देकर मोटी रकम ऐंठ कर कोई भी डिग्री जैसे इंजीनियरिंग, बीटेक, बीसीए, एमसीए, एमएससी, बीए आदि विश्वविद्यालय जैसे स्वामी विवेकानंद के अलावा अलग-अलग राज्यों के नामी-गिरामी स्कूल-कॉलेजों की फर्जी मार्कशीट डिग्री बनाकर विधार्थियों से रकम लेकर उन्हें थमा देते हैं। बताया जा रहा है कि छात्रों को उस समय खुद को महसूस होता था जब वे नौकरी के लिए किसी निजी कंपनियों या फिर सरकारी विभागों में नौकरी के फार्म जमा करते थे। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक पकड़े गए तीनों आरोपियों ने बताया कि यह लोग एक मार्कशीट प्रमाण पत्र बनाकर देने के एवज में भोले-भाले विधार्थियों से 25 हजार रुपए से लेकर चार लाख रुपए तक लेते हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

डीसीपी पूर्वी ने पुलिस टीम को दी शाबाशी

इंस्पेक्टर गोमतीनगर ब्रजेश तिवारी, उपनिरीक्षक प्रेम कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद जसीम रज़ा, उपनिरीक्षक कमलेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल बब्बन यादव, कांस्टेबल अंकुर चौधरी, कांस्टेबल आकाश यादव के अलावा पूर्वी जोन की क्राइम सर्विलांस टीम में शामिल उपनिरीक्षक अमरनाथ चौरसिया, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, हेड कांस्टेबल अमित सिंह, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, कांस्टेबल अजय यादव व कांस्टेबल प्रदीप कुमार को इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने शाबाशी दी।

Spread the love

Affair
Crime News homeslider

पत्नी के कथित अफेयर से तनाव में था पति?

Affair बेंगलुरु के फाइव स्टार होटल में खौफनाक वारदात दो बेटियों की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक फाइव स्टार होटल के कमरे से दो मासूम बच्चियों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIA) के पास स्थित होटल में 40 वर्षीय […]

Spread the love
Read More
FIR
Crime News homeslider

गोमतीनगर: महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट की प्रताड़ना से तंग आकर सिपाही आकाश यादव ने दी थी जान

FIR पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज होने के बाद मौत कांड का खुला राज ए अहमद सौदागर लखनऊ। गोमतीनगर थाने में तैनात 2019 बैच के सिपाही आकाश यादव मौत कांड मामले में गोमतीनगर पुलिस ने इसी थाने में तैनात महिला आरक्षी आकांक्षा भट्ट के खिलाफ आकाश को खुदकुशी के लिए उकसाने की कोशिश का […]

Spread the love
Read More
love marriage
Crime News homeslider

इटावा: प्रेम विवाह के तीन वर्ष बाद पति से कहासुनी के बाद महिला सिपाही ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

love marriage  सैफई थाने में तैनात थी महिला आरक्षी, सिविल पुलिस लाइन में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर लखनऊ। घरेलू कलह, प्रेम प्रसंग या फिर कोई और वजह को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में तैनात सिपाही आकाश यादव की हुई मौत […]

Spread the love
Read More