बीकेटी: किसी बात को लेकर छात्रा ने लगाई फांसी

ExecuteNayaLook
  • उसका शव गांव के बाहर पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका मिला
  • रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। किसी बात को लेकर नाराजगी या फिर पढ़ाई का तनाव को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीकेटी थाना क्षेत्र में के रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव निवासी एक छात्रा ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर चिलवल के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटकता शव देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बीकेटी क्षेत्र स्थित रमगढ़ा मजरा कठवारा गांव निवासी रघुनंदन गोस्वामी परिवार के साथ रहते हैं। बताया जा रहा है कि रघुनंदन की 17 वर्षीय बेटी अक्षिता गोस्वामी घर से गांव के बाहर शौच के लिए गई थी। जब देर तक घर नहीं लौटी तो रघुनंदन की पत्नी बेटी को तलाश करते हुए प्राथमिक विद्यालय के पीछे गई तो देखा कि उनकी बेटी का शव चिलवल के पेड़ की डाल पर दुपट्टे के सहारे झूल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक घरवालों के मुताबिक उनकी बेटी अक्षिता 11वीं में पढ़ती थी। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये के 743 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद वास्तविक स्वामियों को सौंपे गए गुमशुदा मोबाइल- शक्ति मोहन अवस्थी पुलिस अधीक्षक महराजगंज उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज पुलिस ने तकनीक की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी का बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस ने पिछले सात महीने में 2.6 करोड़ रुपये […]

Spread the love
Read More
Crime News Jharkhand

चलती ट्रेन से लापता जन सुराज के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर का जोन्हा में मिला शव

नया लुक ब्यूरो Ranchi: रांची से पटना जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस में सफर के दौरान लापता हुए जन सुराज पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र स्थित जोन्हा से बरामद किया गया है। 31 वर्षीय देवपालिक उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले थे। उनके लापता होने […]

Spread the love
Read More
Untitled 7 copy
Crime News Uttar Pradesh

एक ही परिवार की तीन लोगों की हत्या से दहली राजधानी, इलाके में फैली सनसनी

चबूतरे के विवाद में ऋषभ ने तीन पड़ोसियों को गोलियों से भूना ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग हत्यारोपी गिरफ्तार, मौके से अवैध पिस्टल और कारतूस खोखा बरामद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात, पुलिस कमिश्नर भी पहुंचे मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow: सआदतगंज क्षेत्र के नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला […]

Spread the love
Read More