यूपी STF को मिली सफलता: बिटुमिन अपश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का खुलासा

Untitled 16 copy 10
  • गोरखधंधा करने वाले छह गिरफ्तार, सरगना सहित चार फरार
  • चार टैंकर, 64 टन तारकोल, कई ड्रम, 280 बोरी पाउडर व 18160 रुपए की नकदी बरामद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी STF  ने कासगंज सहित कई जिलों में बिटुमिन अपश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को कासगंज जिले से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम ने इनकी निशानदेही पर तारकोल लदा चार टैंकर 280 बोरी पाउडर, लोहे कंटेनर व 18160 रुपए की नकदी बरामद किया है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के मुताबिक उन्हें कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक गिरोह है जो बिटुमिन अपश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी बड़े पैमाने पर कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर उनकी गर्दन दबोचने के लिए एसटीएफ के उपनिरीक्षक विनोद सिंह के टीम को लगाया गया था।

ये भी पढ़े

पूर्वी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर अभियुक्त महिला की संपति कुर्क करने का अदालत का आदेश

अफसरों का निर्देश मिलते ही उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह टीम के साथ गिरोह का पता लगाने में जुट गए और जगह-जगह गोरखधंधा करने वाले लोगों की गर्दन तक पहुंचने के जाल बिछा दिया। एसटीएफ टीम खोजबीन कर रही थी कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक कुछ लोग कासगंज जिले के ढोलना थाना क्षेत्र स्थित अयइया गांव के पास चार टैंकर खड़े हैं, जिसमें अवैध बिटुमिन अपश्रित पेट्रोलियम पदार्थ भरकर कालाबाजारी करने जा रहे हैं। इस सूचना पर एसटीएफ टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर मौके से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े

लखीमपुर खीरी: छात्रा को अगवा कर उसकी आबरू लूटने वाले दो पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपियों ने अपना नाम जनपद मथुरा निवासी चन्द्र पाल, मथुरा निवासी विक्रम, मथुरा निवासी जिग्नेश, अलीगढ़ निवासी उमेश, नगला फिरोजाबाद निवासी अविनाश कुमार व कासगंज निवासी महिपाल बताया। एसटीएफ के उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपियों ने बताया कि इनके द्वारा अपश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी फरार फैक्ट्री मालिक प्रदीप उर्फ राणा के इशारे पर करते हैं। बताया जा रहा है कि इनका एक संगठित गिरोह है जो काफी दिनों से इस गोरखधंधे में लिप्त हैं। एसटीएफ के मुताबिक इस गिरोह से जुड़े मथुरा निवासी प्रदीप उर्फ राणा, मथुरा निवासी धीरेन्द्र जाट, चमरौली अलीगढ़ निवासी कमल सिंह यादव व मथुरा निवासी रोहित सिंह फरार हो गए, जिनकी गर्दन दबोचने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

चिनहट में BA की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मिला शव

पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज के हॉस्टल में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: प्रेम-प्रसंग, पढ़ाई का तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। चिनहट क्षेत्र स्थित वासुदेव डिग्री गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को BA […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबे तीन लोगों का शव मिला

स्थानीय गोताखोरों और SDRF ने बुधवार सुबह तीनों शव बरामद किए जबरेला पुल के पास सई नदी में नहाते हुए हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन लोगों की नहाते समय डूबे तीन लोगों का शव पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं SDRF […]

Spread the love
Read More
Crime News State

तेलंगाना: छात्रा को जहर पिलाया, सुसाइड का रचा खेल!

Telangana: तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा थांड्रा अक्षितारानी की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या की साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। शुरुआत में मामले को आत्महत्या माना गया था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आउटसोर्स लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के […]

Spread the love
Read More