पूर्वी जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गैंगस्टर अभियुक्त महिला की संपति कुर्क करने का अदालत का आदेश

PoliceNayaLookNews
  • लोगों को अर्दब में लेकर धोखाधड़ी कर बना रखी थी लाखों की संपत्ति

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपने संगठित गिरोह के जरिए लाखों की अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत अदालत के आदेश और पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में कमिश्नरेट की पूर्वी जोन की पुलिस ने गैंगस्टर अभियुक्ता शकुंतला शर्मा द्वारा बनाई गई चालीस लाख रुपए की अवैध संपत्ति को कुर्क किया है। बताया जा रहा है कि मूल रूप से मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र स्थित बरपुर निवासी शकुंतला शर्मा पत्नी राकेश शर्मा उर्फ राकेश कुमार शर्मा राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र के गणेशपुर रहमानपुर के पास स्थित दयाल फार्म हाउस मटियारी में रहकर अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर लोगों के असली दस्तावेज को फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी कर लाखों की संपत्ति बना रखा है। इस मामले में पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में शकुंतला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 से लेकर अबतक चार धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।

शातिराना दिमाग वाली शकुंतला शर्मा दबंगई के बूते लाखों की अवैध संपत्ति हासिल कर रखी है, लेकिन उसे पता नहीं कि जिस तरह से बेइमानी कर अकूत संपत्ति बनाई वह चंद मिनटों में चली जाएगी। पुलिस के मुताबिक अभियुक्ता शकुंतला ने अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर संगठित अपराध के सिंडिकेट के सदस्य के रूप लाभ प्राप्त किया। पुलिस मामले की छानबीन शुरू की तो मामला सही पाए जाने पर चार्जशीट अदालत में पेश किया। पुलिस की मजबूत पैरवी पर अदालत ने अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति को कुर्क करने का फरमान सुनाया। पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर के निर्देशन में पूर्वी जोन की पुलिस ने कार्रवाई कर अभियुक्ता शकुंतला शर्मा द्वारा बनाई गई संपत्ति को कुर्क किया।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

नौतनवां में कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई

नेपाल से अवैध रूप से लाया गया 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप और ट्रक जब्त उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: नौतनवां डिवीजन के कस्टम अधिकारियों ने देर रात कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 7,810 किलो यानी 7.81 टन PPE प्लास्टिक स्क्रैप बरामद किया। कस्टम विभाग ने प्लास्टिक स्क्रैप के साथ ट्रक को भी जब्त कर […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़: पत्नी व मासूम बेटे सहित चार लोगों का हत्यारोपित अरविंद मुठभेड़ में ढेर

घर में हो रही पूजा-पाठ को लेकर दिया था घटना को अंजाम अहरौला थाना के शंभूपुर गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow: आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में 40 वर्षीय पत्नी बबिता सिंह, नौ वर्षीय बेटे शौर्य और दो पंडितों महेंद्र पाठक व अखिलेश मिश्रा की मंगलवार […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

आजमगढ़ में पूजा करा रही पत्नी और दो पंडितों को पति ने गोलियों से भूना

गोली लगते ही तीनों ने मौके पर ही तोड़ा दम घटना को अंजाम देने के बाद कातिल बच्चों सहित कमरे में खुद को किया कैद पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हुआ ढेर DIG, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर कमरे में बंद बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश, […]

Spread the love
Read More