कानपुर नगर में सनसनी: दो मासूमों बेटों को मार पिता ने खुद खाया जहर

  • पिता और छोटे बेटे की मौत, बड़े बेटे की हालत गंभीर
  • मौके से मिला एक सुसाइड नोट
  • अरवल कस्बे में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। घरेलू कलह, बेरोज़गारी, डिप्रेशन या फिर कोई और वजह को लेकर अपनों के हाथों जान लेने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कानपुर नगर जिले के अरवल कस्बे में एक ज्वैलरी दुकानदार ने शुक्रवार को अपने दो मासूम बेटों के सिर पर ईंट से वारकर खुद जहर खा लिया। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने छोटा बेटा व पिता ने दम तोड़ दिया, जबकि बड़े बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कानपुर नगर जिले के अरवल कस्बे में रहने वाले अजय कटियार कुछ समय पहले पत्नी की हुई मौत के बाद दो बेटों 12 वर्षीय रूद्र व सात वर्षीय शुभ के साथ रहते थे। कस्बे में ही उनकी ज्वैलरी की दुकान है। शुक्रवार को अजय कटियार दोनों बच्चों के सिर पर ईंट से वारकर खुद को जहर खा लिया।

सूचना मिलते ही DCP पश्चिमी दिनेश चंद्र त्रिपाठी सहित कई पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने अजय कटियार व शुभ को मृत घोषित कर दिया। वहीं रूद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। DCP पश्चिमी दिनेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पत्नी की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी इसी के चलते मैं बच्चों के साथ दुनिया छोड़ रहा हूं।

इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले पत्नी की हुई मौत के बाद अजय कटियार अवसाद में चल रहे थे और दोनों बच्चों की परवरिश भी ठीक से नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह काफी परेशानी से गुजर रहे थे इसी से दुनिया छोड़ने की बात लिखी है।

Crime News Uttar Pradesh

नोएडा: समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए दोस्ती कर ठगी और…

ब्लैकमेलिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत 3 गिरफ्तार नोएडा के थाना सेक्टर-113 पुलिस ने समलैंगिक डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में सरगना समेत तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राइंडर (Grindr) ऐप पर लोगों से दोस्ती करते […]

Read More
Crime News

संतकबीरनगर में दहेज हत्या का मामला: पति-ससुर समेत चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बरौली गांव के पिता की तहरीर पर केस दर्ज; शादी के बाद से दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जिले के महुली थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बरौली गांव निवासी पिता की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत हरिहरपुर के चार ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज […]

Read More
Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More